2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे, प्रारंभिक शिक्षा का पहला स्कूल बना

बीते चार सालों में बंद हुए स्कूल का संचालन पुन: करने के बाद नामांकन की दृष्टि से जिले का सर्वाधिक नामांकन वाला स्कूल बनाने, अपने वेतन से 70 हजार की राशि से स्कूल को ट्रेन के आकार में तब्दील कराने के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर के संस्था प्रधान राजेश शर्मा ने अब एक ओर अभिनव प्रयोग करते हुए विद्यालय को सीसीटीवी कैमरों युक्त बना दिया है।

2 min read
Google source verification
dholpur news dholpur

राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे, प्रारंभिक शिक्षा का पहला स्कूल बना

राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे, प्रारंभिक शिक्षा का पहला स्कूल बना
सरकारी स्कूल की निगरानी के साथ तीसरी आंख से बच्चों व शिक्षकों पर रहेगी नजर
धौलपुर. बीते चार सालों में बंद हुए स्कूल का संचालन पुन: करने के बाद नामांकन की दृष्टि से जिले का सर्वाधिक नामांकन वाला स्कूल बनाने, अपने वेतन से 70 हजार की राशि से स्कूल को ट्रेन के आकार में तब्दील कराने के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर के संस्था प्रधान राजेश शर्मा ने अब एक ओर अभिनव प्रयोग करते हुए विद्यालय को सीसीटीवी कैमरों युक्त बना दिया है। अब स्कूल की हर गतिविधि तीसरी आंख की जद में रहेंगी और उनकी मोनिटरिंग स्क्रीन पर होगी। डांग क्षेत्र की ग्राम पंचायत विपरपुर का राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेरपुर जिले का पहला प्राथमिक विद्यालय बन गया है, जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन ने ये सीसीटीवी कैमरे विद्यालय के मुख्य द्वार, प्रार्थना सभा स्थल, बरामदा व रसोई घर में लगाए हैं। स्कूल कैंपस में लगाए गए कैमरा से मॉनिटरिंग करने के लिए प्रधानाध्यापक कक्ष में टेलीविजन लगाया गया है। स्क्रीन की मदद से विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही जरूरी दिशानिर्देश भी दिए जा सकेंगे। जरूरत पडऩे पर इनकी रिकॉर्डिंग देखी जा सकेगी। यही नहीं बच्चे पढ़ रहे हैं या नहीं, शिक्षक सही समय पर बच्चों को पढ़ाने आ रहे हैं या नहीं। यह सब कुछ तीसरी आंख में कैद होगा। विद्यालय के पोषाहार प्रभारी रामशंकर कुशवाहा ने बताया कि रसोई घर में भी सीसीटीवी लगने से वहां की हर गतिविधि पर कार्यालय से ही पूरी नजर रखी जा सकेगी। इससे पोषाहार की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। वहीं मध्यान भोजन व दूध योजना जैसी व्यवस्थाओं पर भी संस्था प्रधान की नजर रहेगी।
स्कूल की सुरक्षा के साथ बाहरी दखल पर लगेगी लगाम
विद्यालय प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय को गत शीतकालीन छुट्टियों में विशेष रंग रूप के साथ डेकोरेटेड किया गया है । वहीं कैम्पस में पेड़ पौधे लगाकर सुंदर एवं आकर्षक बनाया है। इनकी हिफाजत व छात्रों के प्रभावी शिक्षण व सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से स्कूलों में आए दिन होने वाली चोरियों व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं सामने आ रही है। इनके बचाव के लिए स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगा कर बाहरी तत्वों के प्रवेश पर लगाम लगेगी। स्कूल अध्यापक सौरभ राजपूत व सत्येंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यालय में पढऩे वाले छात्रों की जरूरतों को भामाशाहों की मदद से पूरा किया जाता है। जिले का इस मामले में भी पहला सरकारी स्कूल हैं, जहां विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते मौजे, जर्सी भी नि:शुल्क प्रदान की जाती है।
वर्जन
सीसीटीवी लगवा कर विद्यालय को हाईटेक बनाने का प्रयास किया गया है। इससे छात्रों की सुरक्षा उनकी शैक्षणिक गतिविधियों पर नजर एवं स्कूल भवन के रख रखाव व बाहरी तत्वों के प्रवेश पर निगरानी रहेगी। वहीं शिक्षकों के कार्य में भी पारदर्शिता आएगी। सीमित संसाधनों के बावजूद महज 25 बालक होते हुए 4 साल में विद्यालय का नामांकन 210 पहुंचाया। स्कूल को निजी स्कूलों से अधिक सुंदर व आकर्षक बनाया गया है ।
राजेश शर्मा, प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, शेरपुर धौलपुर।

Story Loader