3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डाकू पान सिंह तोमर के गांव के पास फिर हुई धांय धांय, 6 लोगों की हत्या……देखें वीडियो

जमीन के टुकड़े को लेकर में लेपा गांव में रक्त-रंजिश मुरैना जिले डाकू पानसिंह के गांव भिडौंसा के पास ग्राम लेपा की घटना सिहोनियां थाने के लेपा गांव में सुबह 9.30 बजे 8 लोगों ने दिया हत्याकांड को अंजाम -चचेरे भाइयों ने अपने ही परिवार के बुजुर्ग, भाइयों, महिलाओं सहित 9 लोगों को गोलियों से भूना, तीन घायल धौलपुर/मुरैना. सीमावर्ती जिले मुरैना में 10 बिस्वा जमीन के टुकड़े को लेकर 2013 से चल रही रंजिश को लेकर सिहोनियां थाना क्षेत्र के लेपा गांव में आठ लोगों ने घेराबंदी कर एक ही परिवार के 9 लोगों पर

4 min read
Google source verification
Dhay dhay again near village of dacoit Paan Singh Tomar, killing 6 people......watch video

डाकू पान सिंह तोमर के गांव के पास फिर हुई धांय धांय, 6 लोगों की हत्या......देखें वीडियो

डाकू पान सिंह तोमर के गांव के पास फिर हुई धांय धांय, 6 लोगों की हत्या......देखें वीडियो


जमीन के टुकड़े को लेकर में लेपा गांव में रक्त-रंजिश

मुरैना जिले डाकू पानसिंह के गांव भिडौंसा के पास ग्राम लेपा की घटना

सिहोनियां थाने के लेपा गांव में सुबह 9.30 बजे 8 लोगों ने दिया हत्याकांड को अंजाम

-चचेरे भाइयों ने अपने ही परिवार के बुजुर्ग, भाइयों, महिलाओं सहित 9 लोगों को गोलियों से भूना, तीन घायल

धौलपुर/मुरैना. सीमावर्ती जिले मुरैना में 10 बिस्वा जमीन के टुकड़े को लेकर 2013 से चल रही रंजिश को लेकर सिहोनियां थाना क्षेत्र के लेपा गांव में आठ लोगों ने घेराबंदी कर एक ही परिवार के 9 लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर किया गया है। घटनाक्रम शुक्रवार सुबह 9.30 बजे हुआ, जब मृतक पक्ष के लोग अहमदाबाद से अपना सामान लेकर गांव स्थित घर में रहने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह तोमर व वीरभान तोमर चचेरे भाई हैं। दोनों के बुजुर्गों ने गांव में स्कूल बनाने के लिए संयुक्त रूप से 10 बिस्वा जमीन दान में दी थी। इसी जमीन पर कब्जे को लेकर गजेंद्र सिंह व वीरभान तोमर के बीच 20 अक्टूबर 2013 को झगड़ा हुआ। इस झगड़े में वीरभान व सोवरन सिंह तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद गजेंद्र अपने भाइयों रघुराज तोमर, शिवराम तोमर व रामराज तोमर के साथ गांव छोडक़र चले गए। गजेंद्र व उनका पूरा परिवार अहमदाबाद में रहने लगा। एक साल पहले हत्या के इसी मामले में दोनों पक्षों में राजीनामा हुआ था।

राजीनामा होने के बाद शुक्रवार को गजेंद्र अपने बेटों, बहुओं, बच्चों के साथ लोडिंग वाहन में सामान भरकर सुबह 9.30 बजे लेपा गांव पहुंचे। जैसे ही गजेंद्र व उनके परिवार ने अपना सामान उतारा, आरोपी धीरसिंह पुत्र मुंशीसिंह, रामू, श्यामू व मोनू पुत्र धीरसिंह, भूपेंद्र, जगराम व बलराम पुत्र सोवरन सिंह तोमर तथा अजीत पुत्र वीरभान सिंह दो लाइसेंसी बंदूकें, तीन कट्टे, लाठियां लेकर आए और गजेंद्र के परिवार को चारों तरफ से घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। तकरीबन 20 मिनट तक चली फायरिंग में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। तीन लोगों ने जिला अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। वहीं, चार गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है।

लेपा हत्याकांड में इन्होंने गवाई जान

1-गजेंद्र (65) पुत्र बदलू सिंह तोमर2-संजू सिंह (42) पुत्र गजेंद्र सिंह

3-सत्यप्रकाश (30) पुत्र गजेंद्र सिंह4-केशकुमारी (46) पत्नी वीरेंद्र सिंह तोमर

5-बबली (36) पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर6-मधु (30) पत्नी सुनील सिंह तोमर

यह लोग जख्मी

वीरेंद्र (50) पुत्र गजेंद्र सिंह तोमर, विनोद (35) पुत्र सुरेश सिंह तोमर व नरेंद्र (42) पुत्र गजेंद्र सिंह तोमर

कलक्टर-आईजी मौके पर पहुंचे, गांव में पुलिस फोर्स तैनात

लेपा गांव में छह लोगों की हत्या के बाद कलक्टर अंकित अस्थाना, आईजी सुशांत सक्सेना गांव में पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी लेकर मृतक पक्ष के लोगों को सांत्वना दी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

लाइसेंस की करवा रहे जांच: कलक्टर

लेपा गांव में हुए वीभत्स हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। हम आरोपियों के दो लाइसेंसी हथियारों की डिटेल निकलवा रहे हैं। मृतकों के परिजन को सहायता राशि भी देंगे।

- अंकित अस्थाना, कलक्टर, मुरैनादो आरोपी कर लिए गिरफ्तार

लेपा गांव के हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष छह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके नाते-रिश्तेदारी सहित संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है।

- सुशांत सक्सेना, आईजी चंबल रेंज

स्कूल के लिए दान दी थी 10 बिस्वा जमीन, उसी के विवाद में दोनों पक्षों के 8 लोगों की हत्या

मुरैना. लेपा के गजेंद्र सिंह तोमर (मृतक पक्ष) व वीरभान सिंह तोमर (हत्यारोपी पक्ष) पहले संयुक्त परिवार था। कई सालों पहले दोनों के पूर्वजों ने 10 बिस्वा जमीन गांव में सरकारी स्कूल बनाने के लिए दान दी थी। बाद में इसी स्कूल की जमीन पर कंडे बनाने, भूसा भरने को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव हुआ। 20 अक्टूबर 2013 को वीरभान सिंह तोमर व उनके भाई सोवरन सिंह तोमर की हत्या कर दी गई। इस मामले में सिहोनियां पुलिस ने रंजीत सिंह (30) पुत्र मुनेन्द्र सिंह तोमर, वीरेन्द्र सिंह (50) पुत्र गजेन्द्र सिंह तोमर, अविनाश (21) उर्फ करू पुत्र शिवराम सिंह तोमर, बड़े लला उर्फ हिम्मत सिंह (22) पुत्र रामराज सिंह तोमर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज हुआ था। इसी केस में राजीनामा के बहाने हत्यारोपियों ने गजेंद्र सिंह और उसके पूरे परिवार को शुक्रवार को गांव में रहने बुलाया और अजीत ने अपने पिता वीरभान, बलराम, जगराम, भूपेंद्र ने अपने पिता सोवरन की हत्या का बदला लेने छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

बॉक्स...

मैं सामान उतारकर छत पर रखने गई, तभी झगड़ा हो गया, मैंने वीडियो बनाया तो मुझ पर भी किया फायर

पापा-मम्मी, चाचा-चाची सभी लोग लोडिंग से अपना सामान उतारने लगे। मैं भी अपने छोटे भाई-बहनों के साथ बैग आदि उतारकर घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में रखने गई थी। इसी दौरान भूपेंद्र, जगराम सहित पांच-छह लोग लाठियां लेकर हमारे पापा-चाचा को पीटने लगे। मैने छत से ही मोबाइल से वीडियो बनाया। इसी दौरान अजीत बंदूक लेकर आया और गोली चलाने लगा। एक के बाद एक उन्होंने छह गोलियां चलाईं, जिससे मेरे चाचा-चाची, बाबा खून से लथपथ होकर जमीन पर लुढक़ गए। वीडियो बनाते देख उसने एक गोली छत की ओर भी चलाई और थोड़ी देर बाद भाग गए।

- रंजना (18) पुत्री वीरेंद्र तोमर, प्रत्यक्षदर्शी

Story Loader