
लाखों रुपए जेवरात व नकदी के साथ डीवीआर भी की चोरी
धौलपुर. कोतवाली थाना अंतर्गत मंगल विहार कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को शिकार बनाया। अज्ञात जने ताले तोडक़र मकान में से लाखों रुपए के आभूषण और 2 लाख 70 हजार रुपए चोरी कर ले गए। चोर जाते समय मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल कर ले गए। परिवार बाड़ी में रिश्तेदार के घर गए हुए थे।
दूसरे दिन लौटने पर उन्हें चोरी की वारदात की जानकारी हुई।चोरी की घटना को लेकर मंगल विहार कॉलोनी के रहने वाले पीडि़त सुखदेव सिंह (60) पुत्र बक्शी सिंह ने बताया कि वह बुधवार को सुबह अपने परिवार के साथ बाड़ी में रिश्तेदारी में गए थे। जहां से लौटने के बाद उसे घर की मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। घर में अंदर घुसने पर अलमारी का लॉक टूटा हुआ देख उसे चोरी की जानकारी हुई। कमरे में अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पीडि़त ने बताया कि अज्ञात जने मकान में से 14 तौला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी के साथ करीब 2 लाख 70 हजार की नगदी पार कर ले गए। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीडि़त ने कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Published on:
28 Sept 2023 06:49 pm

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
