2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डांग इलाके में एक लाख के इनामी दस्यु केशव गुर्जर गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़

- दस्यु उसके साथी होने की सूचना पर पुलिस ने दी थी दबिश - पुलिस अधीक्षक ने किया मुठभेड़ से इनकार धौलपुर , बाड़ी. दस्यु केशव गुर्जर की तलाश में डांग क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही पुलिस को देर शाम मुखबिर से कुख्यात दस्यु केशव गुर्जर, उसके भाई शीशराम तथा साथी बंटी

2 min read
Google source verification
Encounter between one lakh bounty bandit Keshav Gurjar gang and police in Dang area

डांग इलाके में एक लाख के इनामी दस्यु केशव गुर्जर गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़

डांग इलाके में एक लाख के इनामी दस्यु केशव गुर्जर गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़

- दस्यु उसके साथी होने की सूचना पर पुलिस ने दी थी दबिश

- पुलिस अधीक्षक ने किया मुठभेड़ से इनकार

धौलपुर , बाड़ी. दस्यु केशव गुर्जर की तलाश में डांग क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही पुलिस को देर शाम मुखबिर से कुख्यात दस्यु केशव गुर्जर, उसके भाई शीशराम तथा साथी बंटी पंडित के एक स्थान पर होने की सूचना मिली। बाड़ी सदर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि इस सूचना पर सीओ सिटी प्रवेन्द्र महलां के नेतृत्व में बाड़ी सदर थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। छज्जेवाई के जंगलों में मुखबिर के बताए गए स्थान पर जाकर पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की और डकैत को समर्पण करने के लिए कहा। इस पर दस्यु केशव तथा उसके साथियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके चलते पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। देर शाम तक फायरिंग जारी थी। फिलहाल दस्यु व उसके गैंग को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। हालांकि, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीना ने मुठभेड़ से इनकार किया है।27 दिसंबर 2020 को मुठभेड़ के बाद से है फरार27 दिसंबर 2020 की देर रात धौलपुर के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में पडऩे वाले गांव गुर्जर खानपुर और पगुली के पास 132 केवी जीएसएस के निर्माणधीन बिजली घर तीन राज्यों के मोस्ट वॉन्टेड और डेढ़ लाख रुपए के इनामी डकैत केशव गुर्जर के गिरोह ने धावा बोल दिया था। इस दौरान वहां मजदूर बनकर बैठे पुलिस कमांडो के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई थी। तब पकड़े गए डकैत देवेंद्र गुर्जर को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी। गिरफ्तार किए गए देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके गिरोह के सरदार डकैत केशव गुर्जर और उसके सहयोगी शीशराम गुर्जर को भी गोली लगी है। हालांकि, तब पुलिस 15-20 दिन कॉम्बिंग के बावजूद केशव को ढूंढ नहीं पाई थी। तभी से वह फरार चल रहा है।ईंट भट्टों पर चौथवसूली से फिर आया चर्चा मेंनेशनल हाइवे 123 पर कुम्हेरी प्याऊ के पास स्थापित करीब दो दर्जन ईंट-भट्टों पर चौथवसूली के मामले के कारण दस्यु केशव गुर्जर फिर से चर्चाओं में आ गया है। दरअसल, तीन मार्च की रात को हथियारों से लैस बदमाशों ने मध्यरात्रि के बाद इन भट्टों पर धावा बोलकर श्रमिकों व वहां मौजूद लोगों से मारपीट की थी। बदमाश इस समेत कई अन्य भट्टों से श्रमिकों के मोबाइल फोन भी छीन कर ले गए थे। इस पूरे मामले में कुख्यात दस्यु केशव गुर्जर पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है।इनका कहना हैकेशव गुर्जर व उसकी गैंग की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी है। इस पर दस्यु की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की है।- योगेन्द्र सिंह राजावत, थाना प्रभारी, बाड़ी सदरदस्यु गिरोह से मुठभेड़ की कोई सूचना नहीं है।- शिवराज मीना, पुलिस अधीक्षक, धौलपुर

Story Loader