धौलपुर

हथियार दिखा मां-बेटी को बंधक बना लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

सैंपऊ थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में रात्रि करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने अंदर कमरे में सो रही महिला और पुत्री के जागने पर हथियार तान दिए जिससे दोनों मां-बेटी भयभीत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने अन्य कमरों में रखी अलमारी और बक्से खंगाल डालें, जिससे करीब 10 से 15 तोला सोने व चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर भाग गए।

2 min read

- बदमाशों की संख्या करीब आधा दर्जन होना बताया, तीन जने अंदर घुसे और शेष बाहर

- मां-बेटी को शोर मचाने पर जान से मारने की दी धमकी

- सैंपऊ थाने के गांव करीमपुर की घटना

dholpur, सैंपऊ थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर में रात्रि करीब आधा दर्जन बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने अंदर कमरे में सो रही महिला और पुत्री के जागने पर हथियार तान दिए जिससे दोनों मां-बेटी भयभीत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने अन्य कमरों में रखी अलमारी और बक्से खंगाल डालें, जिससे करीब 10 से 15 तोला सोने व चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर भाग गए। बदमाशों ने कमरे में पूजा के मंदिर और बच्चों की गुल्लकों को भी नहीं छोड़ा और यहां से भी नकदी निकाल ले गए। घटना को लेकर पीडि़त अचल सिंह ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर हडक़ंप मच गया। मौके पर थाना पुलिस पहुंची और एफएसएल टीम को मौके पर बुला कर साक्ष्य जुटाए। उधर, घटना को लेकर देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

उधर, वारदात से सहमी महिला सरोज पत्नी अचल सिंह ने बताया कि वह अपने कमरे के अंदर बेटी के साथ सो रही थी। अचानक आहट सुन बेटी और वह जाग गए। इस बीच अचानक से हथियारबंद 3 अज्ञात जने अंदर घुसे और आते ही हथियार दिखाआ और बोले शोर मचाया तो जान से मार देंगे। बदमाशों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया और उनके साथी दूसरे कमरों से आभूषण और नकदी चोरी कर भाग निकले। पीडि़त तसीमों निवासी अचल सिंह पुत्र हुकम सिंह ठाकुर ने बताया कि कुछ समय से करीमपुर में विद्यालय के समीप सडक़ के सहारे मकान बनाकर रह रहा था। वह अपने बेटे के साथ घर के बाहर सो रहा था तथा घर के अंदर उसकी पत्नी और बेटी सो रही थी तभी अज्ञात चोरों ने पीछे के सहारे से खिडक़ी काटकर वह मकान के अंदर प्रवेश कर गए और उन्होंने हथियार के बल पर महिला और बेटी को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, थाना प्रभारी वीरेन्द्र मीणा और सीओ सैंपऊ ने शाम को घटना स्थल का वापस जायजा लिया। परिजनों ने पुलिस को अंदर घुसे लोगों की संख्या 4 बताई है। हालांकि, चोरों के साथी बाहर खड़े हो इससे भी पुलिस ने इनकार नहीं किया है।

लाखों की चोरी, गुल्लक भी नहीं छोड़ी

वारदात में लाखों रुपए के जेवरात और नकदी अज्ञात जने लेकर चंपत हो गए। बताया जा रहा है कि अलमारी खोलकर उसमें से करीब 15 तोला सोना, आधा किलो चांदी समेत करीब 3 लाख की नकदी भी बदमाश ले गए। बदमाशों ने घर के मंदिर को भी नहीं छोड़ा। यहां मंदिर में एक पेटिका में से भी पैसे चोरी कर लिए। वहीं, एक अन्य कमरे में से बच्चे गुल्लक में भी पैसे निकाल ले गए। बदमाश घर में करीब 30 से 40 मिनट रहे।

- अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। परिजनों ने अंदर घुसे अज्ञात जनों की संख्या 4 बताई है। एफएसएल टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

- वीरेन्द्र मीणा, थाना प्रभारी सैंपऊ

Published on:
01 Jun 2025 07:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर