1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाबू महाराज का लक्खी मेला 16 व 17 को, दर्शनों को जुटेंगे लाखों श्रद्धालु

Babu Maharaj mela news : dholpur, बाड़ी. आराध्य देव श्री बाबू महाराज के मेले को लेकर बाबू महाराज कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बाबू महाराज मेला के लिए सर्व सम्मति से बाबू दौज १6 व 17 सितम्बर को माना है।

less than 1 minute read
Google source verification
 Lakhi fair of Babu Maharaj on 16th and 17th, lakhs of devotees will gather for darshan

बाबू महाराज का लक्खी मेला 16 व 17 को, दर्शनों को जुटेंगे लाखों श्रद्धालु

Babu Maharaj mela news : dholpur, बाड़ी. आराध्य देव श्री बाबू महाराज के मेले को लेकर बाबू महाराज कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बाबू महाराज मेला के लिए सर्व सम्मति से बाबू दौज १6 व 17 सितम्बर को माना है। इसके चलते मुख्य रूप से मेला दोनों दिन को भरेगा। बैठक में कांवड़ यात्रा वाले भक्त जनों से बाबू महाराज कमेटी मेला के अध्यक्ष महाराज सिंह ने आह्वान किया कि अपनी कावड़ को 16 सितम्बर से पहले ही चढ़ाएं। साथ ही मेला कमेटी ने मेला की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कदम उठाए हैं।

बाबू महाराज का मेला एक संस्कृति

बाबू महाराज का मेला बाड़ी तहसील के डांग क्षेत्र स्थित थूम कुदिन्ना में हर वर्ष भाद्र मास शुक्ल द्वितीया को भरता है। यह मेला स्थानीय लोगों के लिए एक त्योहार की तरह आता है। इस मेले पर डांग क्षेत्र के सभी गांव में घर-घर खीर-पुआ का प्रसादी बनती है। जिसका सबसे पहले बाबू महाराज का भोग लगाते हैं। उसके बाद अन्य लोग भोजन करते हैं और मेले के अवसर पर अपने रिश्तेदारों को भी बुलाने का प्रचलन है। यह मेला एक सांस्कृतिक उत्सव है। उधर, बाबू महाराज के मेले पर राजस्थान, यूपी, एमपी, दिल्ली, हरियाणा एवं समेत अन्य क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

Story Loader