धौलपुर

ससुराल से विवाहिता गायब, पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज का आरोप

dhopur, बाड़ी. शहर के चंवरिया पाड़ा मोहल्ले से एक 23 वर्षीय विवाहिता के ससुराल से गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर उनकी बेटी को घर से निकालने या कोई अनहोनी करने का आरोप लगाया है। साथ में पीड़ित पिता का आरोप है कि कोतवाली थाने में घटना को लेकर उन्होंने तहरीर दी तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।

2 min read
ससुराल से विवाहिता गायब, पिता ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज का आरोप

dhopur, बाड़ी. शहर के चंवरिया पाड़ा मोहल्ले से एक 23 वर्षीय विवाहिता के ससुराल से गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट कर उनकी बेटी को घर से निकालने या कोई अनहोनी करने का आरोप लगाया है। साथ में पीड़ित पिता का आरोप है कि कोतवाली थाने में घटना को लेकर उन्होंने तहरीर दी तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित पिता ने धौलपुर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार से मामले में मिलकर शिकायत की है और बेटी को दस्तयाब करने के साथ पूरे मामले की जांच करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शहर के चंवरिया पाड़ा मोहल्ला निवासी पीड़ित पप्पू पुत्र अली मोहम्मद ने बताया कि उनकी बेटी सोनम की शादी 2 वर्ष पहले मुस्लिम सम्मेलन से उन्होंने मोहल्ले के ही आमिर पुत्र इकराम के साथ की थी। ससुराल वाले शादी के कुछ दिनों बाद से ही उनकी बेटी को बाइक की मांग करने के लिए परेशान करने लगे। जब उन्होंने मना कर दिया तो बेटी के साथ मारपीट की जाने लगी। इसे लेकर उन्होंने समाज के लोगों के साथ ससुराल जाकर पति आमिर सहित ससुराल के अन्य लोगों से समझाइश की, लेकिन उनमें कोई सुधार नहीं हुआ। उनकी बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था। अब 13 अगस्त की शाम से उनकी बेटी ससुराल से लापता है। ऐसे में उन्होंने ससुराल जाकर जब उसकी पूछताछ की तो उन्होंने कोई संतुष्टपूर्ण जवाब नहीं दिया। ऐसे में उनका अंदेशा है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से भगा दिया है या उसके साथ कोई अनहोनी की है। इसको लेकर उन्होंने 19 अगस्त को कोतवाली थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। ऐसे में उन्होंने धौलपुर जाकर जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार से न्याय की गुहार लगाई है और पूरे मामले में जांच की मांग करते हुए बेटी को दस्तयाब करने की मांग की है। घटना को लेकर बाड़ी कोतवाली एसएचओ लक्ष्मण सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
02 Sept 2023 05:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर