धौलपुर

चलती ट्रेन से कूदकर भागा शातिर अपराधी को मुरैना पुलिस ने पकड़ा

dholpur, मुरैना. पड़ोसी जिले धौलपुर की जिला जेल से से मुरैना पेशी के दौरान ट्रेन से कूद कर फरार हुए शातिर आरोपी अजीत उर्फ बनिया पुत्र दामोदर गुर्जर निवासी नींम बसई जिला धौलपुर को थाना सरायछौला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
चलती ट्रेन से कूदकर भागा शातिर अपराधी को मुरैना पुलिस ने पकड़ा

dholpur, मुरैना. पड़ोसी जिले धौलपुर की जिला जेल से से मुरैना पेशी के दौरान ट्रेन से कूद कर फरार हुए शातिर आरोपी अजीत उर्फ बनिया पुत्र दामोदर गुर्जर निवासी नींम बसई जिला धौलपुर को थाना सरायछौला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि 31 अगस्त की सुबह चालानी गार्ड धौलपुर जिला जेल से बंदी अजीत गुर्जर को पेशी कराने जिला मुरैना लेकर आई थी।

पेशी कराने के बाद चालानी गार्ड छत्तीसगढ़ ट्रेन से लेकर धौलपुर लौट रहे थे। दोपहर तीन बजे हेमतपुर स्टेशन के पास ट्रेन पहुंची। रफ्तार थोड़ी कम हुई तभी बंदी ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। जिस पर एक चालानी गार्ड उसे शौच कराने ले गया। गेट के पास पहुंचने पर उसने ट्रेन से अचानक छलांग लगा दी। इस दौरान एक चालानी गार्ड भी गिरकर घायल हुआ था।

सरायछौला थाना पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 16 सितंबर को अंतरराज्यीय सीमा नाका अल्लाबेली चौकी पर चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी सरायछौला दर्शन शुक्ला को जरिए मुखबिर सूचना मिली। मालूम हुआ कि फरार आरोपी पुराने चम्बल नदी पुल पर देखा गया है जो कि धौलपुर की तरफ पैदल जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया।

ये अपराध दर्ज हैं आरोपित पर

आरोपी के विरूद्ध जिला धौलपुर के थाना मनियां, कोतवाली, कंचनपुर, सैंपऊ, निहालगंज, सदर धौलपुर में चोरी, मारपीट, हत्या का प्रयास जैसी धाराओं के 18 प्रकरण दर्ज हैं। साथ ही जिला मुरैना के सिविल लाइन में चोरी के 2 प्रकरण तथा सरायछौला में एक प्रकरण पंजीबद्ध है।

Published on:
18 Sept 2023 06:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर