1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब नए बर्तनों में खाना खाएंगे स्कूली बच्चे, विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार बजट भी स्वीकृत

धौलपुर. जिले समेत राज्यभर में सरकारी विद्यालयों में आगामी शिक्षा सत्र में विद्यार्थी नए बर्तनों में भोजन करेंगे। जिन स्कूलों में पांच वर्ष से अधिक पुराने बर्तन स्टोर में पड़े हैं, उन्हें बदला जाएगा

less than 1 minute read
Google source verification
Now school children will eat food in new utensils, according to the number of students the budget is also approved

अब नए बर्तनों में खाना खाएंगे स्कूली बच्चे, विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार बजट भी स्वीकृत

धौलपुर. जिले समेत राज्यभर में सरकारी विद्यालयों में आगामी शिक्षा सत्र में विद्यार्थी नए बर्तनों में भोजन करेंगे। जिन स्कूलों में पांच वर्ष से अधिक पुराने बर्तन स्टोर में पड़े हैं, उन्हें बदला जाएगा। नए बर्तन खरीदने के लिए विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार बजट भी स्वीकृत किया गया है। यह बजट विद्यार्थियों की नामांकन संख्या के अनुसार जारी किया गया है। इसके अलावा जो नए विद्यालय खोले गए हैं, उनका भी प्रस्ताव मांगा गया है। ताकि बर्तनों की व्यवस्था की जा सके। कई स्कूलों में लंबे समय से बर्तनों की खरीद नहीं होने के कारण बर्तनों की स्थिति खराब हो गई थी। इसे देखते हुए नए बर्तन खरीदने का फैसला लिया गया। जिन स्कूलों में बर्तन खरीदने होंगे, उन स्कूलों के प्रधानाचार्य को 30 जून तक प्रस्ताव बनाकर भेजना होगा।

स्कूलों में यह बर्तन खरीदे जाएंगे

भंडारण के बर्तन: लोहे की बड़ी टंकी, आटा रखने की टंकी

खाना बनाने के बर्तन: आटे की बड़ी परात, बड़ा भगोना ढक्कन सहित, कुकर, चम्मच, बड़ा तवा

खाना परोसने के बर्तन: तश्तरी, बाल्टी, बड़े चम्मच, जग

खाना खाने के बर्तन: तीन खंड की थाली

टेबल ... ऐसे होगी खरीद

विद्यार्थी नामांकन बर्तन खरीद की राशि

1 से 50 10 हजार रुपए

51 से 150 15 हजार रुपए

151 से 250 20 हजार रुपए

250 से अधिक 25 हजार रुपए

Story Loader