
सोशल मीडिया पर केन्द्रीय मंत्री के साथ फोटो वायरल, फिर गिरी गाज
धौलपुर. वर्तमान में सोशल मीडिया आम आदमी की दिनचर्या से लेकर कामकाज पर हावी है। देश-दुनिया में क्या चल रहा है, इसकी पलभर में जानकारी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मौजूद है। सोशल मीडिया से कामकाज आसान हुआ है तो कभी-कभी ये गले की फांस भी बन जाती है। ऐसा ही कुछ पूर्व पीएमओ डॉ.समरवीर सिंह सिकरवार के मामले में सामने आया। उनकी दो दिन सोशल मीडिया पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ एक फोटो वायरल हुआ। इसके में बाड़ी के पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा भी मौजूद नजर आ रहे हैं।
भाजपा नेता शेखावत ने शनिवार को जोधपुर सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था। इस मौके पर धौलपुर जिले से कुछ भाजपा नेता जोधपुर गए थे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक स्थान केन्द्रीय मंत्री के साथ लिया गया फोटो पूर्व पीएमओ के लिए मुसीबत बन गया। वायरल होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से मामले में रिपोर्ट तलब की। जिस पर सोमवार को डॉ.सिकरवार को निलम्बित कर दिया गया। प्रकरण में पीएमओ डॉ.विजय सिंह से जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिपोर्ट मांगी। सूत्रों के अनुसार पीएमओ ने सर्जन डॉ.सिकरवार से मामले में जवाब तलब किया है। उधर, इस मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी को भी शिकायत की गई थी।
जूनियर के बाद भी संभाल रहे पीएमओ का पदभार
बता दें कि डॉ.समरवीर सिंह सिकरवार को जिला अस्पताल में कार्यरत कई साथी चिकित्सकों से जूनियर थे। डॉ.आशीष शर्मा, डॉ.प्रदीप गर्ग, डॉ.आरके गोयल, डॉ.राजेन्द्र त्यागी, डॉ.अशोक जिंदल, डॉ.आरडी गर्ग, डॉ.हरिओम गर्ग, डॉ.विजय ङ्क्षसह सीनियर चिकित्सक थे। इसमें डॉ.विजय सिंह हाल में पीएमओ बने हैं। जबकि कुछ सीनियर चिकित्सक तो पहले ही सेवानिवृत हो चुके हैं।
नए भवन में आए नए पीएमओ
बता दें कि बाड़ी रोड पर मेडिकल कॉलेज भवन के पास ही नया जिला अस्पताल की इमारत बनी है। उक्त इमारत में हाल में शहर में संचालित अस्पताल को यहां पर शिफ्ट किया गया। उस समय पीएमओ डॉ.सिकरवार थे। लेकिन इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने किए जारी की सूची में डॉ.सिकरवार के स्थान पर डॉ.विजय सिंह को नया पीएमओ नियुक्त किया था। नए पीएमओ ने नए भवन में 16 मार्च को कार्यभार संभाल लिया था।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ.समरवीर सिंह शनिवार को अवकाश पर नहीं थे। वह जानकारी भी नहीं देकर गए है। इसकी जानकारी मिली है। जिसको लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।- डॉ. विजय सिंह, पीएमओ जिला अस्पताल धौलपुर
- सर्जन डॉ.समरवीर सिंह सिकरवार के संबंध में शिकायत मिली है। मामले में विभाग से रिपोर्ट ली गई, जिस पर इन्हें तुरंत प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।- श्रीनिधि बी टी, जिला निर्वाचन अधिकारी, धौलपुर
Published on:
02 Apr 2024 11:15 am

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
