2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने फटकारी लाठियां, कमरे में मची भगदड़…..देखें वीडियो

धौलपुर. जिले में प्रदेश सरकार की योजना के तहत कई कैंपों में मोबाइल वितरण का आयोजन हो रहा है। इन शिविरों में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंच रही है। जिससे यहां अव्यवस्था भी बनी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
 Police cracked batons, chaos broke out in the room...watch video

धौलपुर. जिले में प्रदेश सरकार की योजना के तहत कई कैंपों में मोबाइल वितरण का आयोजन हो रहा है। इन शिविरों में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंच रही है। जिससे यहां अव्यवस्था भी बनी हुई है। निहालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत समिति कार्यालय परिसर में मोबाइल वितरण के लिए शिविर में कथित अव्यवस्था होने पर पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी। उक्त कैंप का एक सोशल मीडिया पर वीडियों वायरल भी हो रहा है। इसमें एक पुलिसकर्मी कुछ युवकों पर लगातार लाठी फटकार रहा है जिसके चलते युवक कमरे में से बच कर निकल कर भागते नजर आ रहे हैं। इसमें कुछ महिलाएं युवकों को बचाने के लिए भी पीछे दौड़ती दिख रही है।

उधर, वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि सेंटर पर कुछ युवकों ने पुलिस के साथ गलत व्यवहार किया जिस पर अतिरिक्त जाप्ता बुलाकर कक्ष में घुसे युवकों को बाहर निकाला गया।उधर, सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक ओर सरकार मोबाइल नि:शुल्क वितरण कर रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस के लाठियां फटकारने के मामले में लाभार्थियों ने नाराजगी जताई। कथित वीडियो में एक पुलिस दौड़-दौड़ कर युवकों पर लाठी फटकारते दिख रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग महिला अपने परिचित पर डंडा ना मारने से रोकती दिख रही है। इसके बावजूद सिपाही बाल पकडक़र उसे बाहर करता दिख रहा है। इससे एक बारगी कक्ष में भगदड़ मच गई। उधर, थाना प्रभारी भोजाराम का कहना है कि उक्त सेंटर पर सदर थाने का जाप्ता तैनात था। मामले में एक युवक को शांतिभंग में पकड़ा है। सेंटर पर अनाधिकृत रूप से कुछ युवक अंदर घुस आए थे।

Story Loader