dholpur,राजाखेड़ा. कस्बा में लगभग दो माह पहले एक निजी फाइनेंस कंपनी ने कार्यालय बनाया था। जिसका क्षेत्र में काफी प्रचार किया। तो ग्राहको का जुडऩा शुरू हो गया। लेकिन दो महीने बाद कंपनी यहां पर कार्यालय से सामान लेकर फरार हो गई। जिसके बाद ग्राहको ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

कस्बा में आधार कार्ड व पेन कार्ड पर लोन देने की एक फाइनेंस कंपनी ने कार्यालय बनाया था। जो बाई पास रोड पर श्री सिद्धि विनायक फाइनेंस कंपनी के नाम से खुली थी। जिसमें ग्राहक लोन कराने के लिए पहुंचे। लेकिन दो माह बीतने के बाद सब कर्मचारी कार्यालय खालीकर यहां से फरार हो गए। लोन कर्मचारियों ने दो लाख से लेकर बीस लाख तक लोन देते थे। लेकिन उससे पहले 5 प्रतिशत राशि ग्राहक से पहले जमा करा लेते थे। लालच में आकर लोगों ने काफी ग्राहको ने रुपए जमा कर दिए। लेकिन अब रुपए सहित अपना कार्यालय का सामान लेकर कंपनी गायब हो गई।
कंपनी के गायब हो जाने का पता ग्राहको को लगा तो वह थाने तथा एसडीएम कार्यालय पर पहुंचकर शिकायत की। ग्राहक संदीप ने बताया कि उसने पांच लाख लाेन कराने के लिए तीस हजार रुपए पहले जमा करा लिए थे। लेकिन अब कार्यालय खाली करके गायब हो गए। अन्य ग्राहको ने बताया कि वह लोन लेने के लिए काफी लोग इस कंपनी से जुड़ गए थे। जो आधार कार्ड पर लोन देते थे। जिसमें प्रोजेक्ट लोन, होम लोन, पर्सनल लोन सहित अन्य लोन शामिल थे। लेकिन अब सब कार्यालय सहित गायब हो गए। शिकायत देने वाले संदीप दीक्षित, सत्येंद्र, पंकज सविता, विनोद कुमार सोनी, रेनू देवी, जोगेंद्र, शिवनारायण, पंकज, नहना, दर्शन सिंह, महेंद्र आदि ने एसडीएम को ज्ञापन दिया।