
धौलपुर-सरमथुरा-गंगापुरसिटी रेल लाइन का सर्वे कार्य पूर्ण, अब जारी होगी निविदा
Dholpur-Saramthura-Gangapur city rail line news: धौलपुर. धौलपुर से सरमथुरा से गंगापुर सिटी ब्रॉडगेज लाइन का सर्वे विभाग की ओर से लगभग पूर्ण हो चुका है। ऐसे में अब गंगापुर सिटी से करौली होते हुए सरमथुरा तक नई रेल लाइन आमान परिवर्तन कार्य शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि रेलवे प्रशासन की ओर से कार्य को लेकर जल्द निविदा जारी हो सकती है।
मंगलवार को ब्रॉडगेज लाइन का सर्वे कार्य करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि बड़ी लाइन का सर्वे चल रहा था। इसके लिए सरमथुरा के खनन इलाके के क्षेत्र में लाइन बिछाने को लेकर सर्वे कार्य लगभग समाप्त होने को है। इसके लिए वह ऐसे स्थान को देख रहे हैं, जहां पर पत्थर खिसक कर ट्रेन के सामने न आ जाए। मुख्य इंजीनियर गौरव लोनी ने बताया कि विभाग की ओर से कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अब इसमें लाइन बिछाने का कार्य शुरू होगा।
Published on:
12 Jul 2023, 6:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.