धौलपुर

बालक का अपहरण कर चोरी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

बालक का अपहरण कर भय दिखा घर से करीब 1 लाख 20 हजार की चोरी कर ले जाने वाले 4 आरोपियों को थानाधिकारी के नेतृत्व में तकनीकी साक्ष्यों एवं मानवीय इनपुटों के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read

भागने की फिराक में थे आरोपी, उससे पहले दबोचे

dholpur, बाड़ी. बालक का अपहरण कर भय दिखा घर से करीब 1 लाख 20 हजार की चोरी कर ले जाने वाले 4 आरोपियों को थानाधिकारी के नेतृत्व में तकनीकी साक्ष्यों एवं मानवीय इनपुटों के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार गत 4 जून को बालक लोकेश का अपहरण कर उसे डरा धमका कर मकान में रखे करीब 1 लाख 20 हजार रुपए अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। जिसके बाद पुलिस ने लोकेश की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर दबिश दते सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और इनपुटों के आधार पर सूचना मिली कि अपहृत लोकेश को धौलपुर में गुलाब के पास देखा गया। जिस पर टीम ने धौलपुर में बालक की तलाश कर गुलाब के पास से उसे मुक्त कराया। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी।

सोमवार को सूचना मिली की अपहृत करने वाले आरोपी कासोटी खेडा रोड हाइवे के पास कही जाने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आकाश पुत्र शिवचरन ठाकुर उम्र 18 साल निवासी चिला चोद, गब्बर पुत्र महावीर गुर्जर उम्र 19 साल निवासी खटाने का पुरा, सुरेन्द्र सिंह पुत्र केशव चन्द मीना उम्र 20 साल निवासी सिगोरई थाना कंचनपुर, मोहित पुत्र चोब सिंह ठाकुर उम्र 18 साल निवासी महाराज बाग थाना बाड़ी को गिरफ्तार किया।

Published on:
25 Jun 2025 06:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर