
बाजार जाने की कहकर निकला युवक का शव नदी में मिला
dholpur, कंचनपुर. थाना क्षेत्र के गांव बीधौरा निवासी युवक का शव पार्वती नदी पर बने एनीकट से रेस्क्यू किया है। युवक शनिवार से लापता था। एनीकट के पास चप्पल रखी होने होने पर लोगों को शक हुआ। जिस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एनीकट में गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू चलाकर शव को बाहर निकालकर उसे मोर्चरी में रखवाया।मृतक शनिवार की शाम को अपने परिजनों से बसेड़ी जाने की कह कर निकला था।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया।थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि युवक शिम्भू (32) पुत्र नेहनेराम उर्फ रामजीलाल ठाकुर निवासी गांव महुआ खेड़ा थाना कंचनपुर शनिवार की शाम को अपने परिजनों से बसेड़ी जाने की कहकर घर से निकला था। युवक के देर रात तक न लौटने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। एसएचओ ने बताया कि सुबह के पहर नगला बीधौरा गांव में पार्वती नदी पर बने एनीकट के पास युवक की चप्पल एनीकट के पानी में तैरती हुई मिल गई। थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए गोताखोरों की मदद से युवक के शव को नदी से बाहर निकाल लिया।
Published on:
14 Aug 2023 06:24 pm

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
