3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेसी नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े युवकों ने आत्मदाह की दी चेतावनी…देखें वीडियो

धौलपुर. जिले के सरमथुरा कस्बे में यहां उपखंड कार्यालय में बनी पेयजल टंकी पर बुधवार को तीन युवक चढ़ गए और कांग्रेसी नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग पर अड़ गए।

2 min read
Google source verification
The youth who climbed on the tank demanding the release of Congress leader Naresh Meena warned of self-immolation...watch video.

कांग्रेसी नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग को लेकर टंकी पर चढ़े युवकों ने आत्मदाह की दी चेतावनी...देखें वीडियो

धौलपुर. जिले के सरमथुरा कस्बे में यहां उपखंड कार्यालय में बनी पेयजल टंकी पर बुधवार को तीन युवक चढ़ गए और कांग्रेसी नेता नरेश मीणा की रिहाई की मांग पर अड़ गए। जानकारी पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश की लेकिन वह रिहाई करने पर अड़े रहे। टंकी पर चढ़े युवकों के हाथ में पेट्रोल बोतल होना भी बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नरेश मीणा की जेल से रिहाई नहीं हुई तो आत्मदाह कर लेंगे। पुलिस ने बाद में समझाइश कर इन्हें नीचे उतारा। युवकों ने बाद में एसडीएम रेखा मीणा से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उधर, पुलिस ने तीनों युवकों को भविष्य में इस तरह हरकत नहीं दोहराने के लिए पाबंद किया है।

जानकारी के अनुसार उपखण्ड कार्यालय में पेयजल टंकी पर तीन युवक चढ़ गए और कांग्रेसी नेता नरेश की मांग करने लगे। हंगामा देख यहां लोग एकत्र हो गए और सूचना पर थाना प्रभारी कृपाल सिंह मय जाप्ते पहुंचे और समझाइश की। तीनों युवक विजय सिंह मीणा निवासी अमानपुरा, जनक सिंह मीणा निवासी हरियापुरा व हरिओम मीणा निवासी खैमरी थाना सरमथुरा कांगे्रसी नेता की रिहाई पर अड़ गए। पुलिस अधिकारी ने समझाइश कर मशक्कत के बाद इन्हें नीचे उतारने पर राजी कर पाए। जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

तीनों युवकों ने एसडीएम मीणा से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि नरेश पर एक ही समय पर एक अपराध के लिए एक ही दिन जो दो अलग-अलग थानों में एफआईआर की गई है। उनमें से एक निरस्त की जाए और नरेश से जुड़े मुक़दमों के जांच अधिकारी को बदल जाए। दूसरी मांग बारां के आम युवाओं को स्थानीय प्रशासन परेशान न करें, युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस हों, पुलिस अधिकारी को बहाल करने समेत अन्य मांगें रखी। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों युवकों को भविष्य के लिए पाबंद किया गया है।

Story Loader