
धौलपुर. धौलपुर ने अंडर.14 क्रिकेट टूर्नामेंट लीग के अंतिम मुकाबले में बूंदी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में धौलपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बूंदी को 38 रन ऑलआउट किया। पैंथर क्रिकेट ग्राउंड जयपुर में धौलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 17.4 ओवर में बूंदी की टीम को महज 38 रन पर रोक दिया।
धौलपुर टीम के बल्लेबाजों ने बिना दबाव में रहते हुए मैच को 7.4 ओवर में 8 विकेट से जीत लिया। वहीं, बूंदी की टीम बल्लेबाजी में संघर्ष करती नजर आई और धौलपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। मैन ऑफ द मैच के रूप में धौलपुर के अंकेश मीणा रहे। जिन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी कर 5 सफलता हासिल की। क्वार्टर फाइनल में टीम का मुकाबला उदयपुर से होगा। धौलपुर की टीम ने लीग के तीनों मैचों को जीतकर सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया और आगे के मुकाबलों में और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया। स्थानीय प्रशंसकों ने भी अपनी टीम को उत्साहित किया और उम्मीद जताई कि टीम इस टूर्नामेंट में और आगे जाएगी।
Published on:
24 Nov 2024 05:43 pm

बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
