2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video: दो साल के इंतजार के बाद 400 बेड के नवीन अस्पताल का शुभारंभ

- क्षेत्रीय संासद डॉ.राजोरिया ने किया मरीज का पंजीकरण - अस्पताल का गत सप्ताह शुभांरभ होते-होते टला - अब जिला समेत आससपास के लोगों को एक स्थान पर मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

2 min read
Google source verification
video: 400 bed new hospital inaugurated after two years of waiting

video: दो साल के इंतजार के बाद 400 बेड के नवीन अस्पताल का शुभारंभ

धौलपुर. आखिर दो साल के इंतजार के बाद बाड़ी रोड स्थित नवीन जिला अस्पताल का शुभारंभ हो गया। वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू की गई। अस्पताल शुरू होने से शहर के साथ आसपास जिले के लोगों को अब नवीन जिला अस्पताल में इलाज मिलना शुरू हो जाएगा। जनवरी 2022 में अस्पताल का भवन बनकर तैयार हो गया था। लेकिन किन्हीं वजहों से से अस्पताल शुरू नहीं हो पाया था।

नवीन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ.मनोज राजोरिया, जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र पाराशर व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शािमल हुए। पूजा अर्चना के साथ नवीन अस्पताल की शुरुआत गई। बता दें कि यह अस्तपाल 400 बेड का है। पहले दिन की ओपीडी में पंजीकरण कक्ष की जिम्मेदारी सांसद राजोरिया ने कुर्सी पर बैठकर पहला पर्चा अमन नाम के मरीज का बनाया। पहली बार ओपीडी कक्ष में पर्चा बनाने के लिए ऑपरेटर से संासद जानकारी लेते रहे कि मरीज को कोई परेशानी हो तो कैसे भर्ती करते है। इसको लेकर पंजीकरण ऑपरेटर रामवीर शर्मा ने उनको पर्चा बनाना सिखाया। जिसके बाद संासद ने अमन नाम के मरीज का पर्चा बनाया। जिसके बाद नए अस्पताल की शुरुआत हो गई। अब नए अस्पताल में जांच व इलाज के लिए मरीजों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इसके लिए उनको अलग-अलग विभाग की जानकारी भूतल पर ही मिल जाएगी।

शुभारंभ के पहले दिन मनोरोग चिकित्सक डॉ.सुमित मित्तल ने ओपीडी में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. जयंती लाल मीणा, पीएमओ डॉ. समरवीर सिंह सिकरवार, डॉ. वीडी व्यास, डॉ. आरपी त्यागी, डॉ. शिवचरण कुशवाह, समाजसेवी मुरारी लाल सिंघल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अभी नहीं मिल सकेगी जांच की सुविधा

नवीन जिला अस्पताल का शुभांरभ हो गया है। लेकिन अभी इसमें जांच की सुविधा नहीं मिल सकेंगी। इसमें एक्स-रे के लिए 6 मशीनें लगाने का प्लान तैयार है। जिसमें कमर, सिर, हाथ, पैर, छाती, एक्सीडेंट में घायलों के एक्स रे के लिए अलग-अलग कक्ष में जांच की जाएगी। वहीं सोनोग्राफी कराने के लिए मरीजों को परेशानी न उठानी पड़े इसके लिए सोनोग्राफी के लिए एक बड़ा हॉल बनाकर तैयार किया गया है। जिसमें पांच कक्ष बनाएं जाएंगे।

दो एम्बुलेंस की दी चाबी

अस्पताल में मरीजों को लाने ले जाने के लिए एम्बुलेंस पहले से ही संचालित है लेकिन इसके साथ ही एम्बुलेंस के बाड़े में दो नई एम्बुलेंस की शुरुआत की गई। दोनों एम्बुलेंस के चालकों को सांसद ने चाबी पकड़ा कर समय से मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए आग्रह किया। जिससे किसी को इलाज में समस्या न हो।

जीरियाट्रिक वार्ड एवं विश्रामगृह का लोकार्पण

सांसद ने इस दौरान मुख्यमंत्री जिला नवाचार निधि के अंतर्गत 70 लाख की लागत से बने रोगी परिजन विश्रामगृह एवं आशान्वित जिला कार्यक्रम के तहत 30 लाख की लागत से निर्मित जीरियाट्रिक वार्ड का लोकार्पण किया। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.समरवीर सिंह ने बताया की अस्पताल में ओपीडी शुरू होने के साथ ही पुराने अस्पताल से नए अस्पताल में शिफ्ट किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसके तहत कुछ ही दिनों में ओपीडी के साथ इनडोर सेवाएं भी शुरु होगी।

Story Loader