2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडराते बादलों के बरसने का इंतजार, खंड बारिश से किसान चिंतित

- बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, जिले में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के आसार

2 min read
Google source verification
मंडराते बादलों के बरसने का इंतजार, खंड बारिश से किसान चिंतित Waiting for the looming clouds to rain, farmers worried about rain

- बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, जिले में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश के आसार

धौलपुर. शहर में पहले से ही देरी से आए मानसून ने अब लोगों का इंतजार ओर अधिक बढ़ा दिया है। शुरुआती दो दिन हुई बारिश के बाद अब हर दिन ठंडी हवाओं के साथ आसमान पर बादल तो मंडरा रहे है लेकिन बिना बरसे ही बादल जा रहे हैं। बारिश नहीं होने से हर कोई निराश है। मौसम विभाग की माने तो बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से बारिश के आसार तो बने हैं। बारिश के अभाव में किसान बोवनी नहीं कर पा रहे हंै तो जलसंकट से जुझ रहे लोगों को जलस्रोतों में पानी का इंतजार है। वहीं उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है।

खंड बारिश से असमजस में किसान

अब तक हुई बारिश खंड रूप से हुई है। कही अधिक तो कही पर कम बारिश हुई है। शुरुआती दो दिन में जहां धौलपुर सहित जिले के अन्य कस्बों में बारिश हुई थी। वहीं अब धौलपुर में बारिश का इंतजार है। वहीं शनिवार और सोमवार को बाड़ी और बसेड़ी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। जहां बारिश हुई वहां तो बोवनी हो चुकी है लेकिन धौलपुर व आसपास क्षेत्र में इंतजार बना हुआ है। खंड बारिश के कारण किसान बोवनी को लेकर असमजस में है। अब तक पूरे जिले में बोवनी भी नहीं हो पाई है। जहां पर बोवनी हुई वह किसान भी अत्यधिक गर्मी को लेकर बीज खेत में ही खराब होने की चिंता में परेशान है।

बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन टर्फ लाइन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है। इसके चलते जिले में अलग-अलग स्थान पर बारिश का दौर जारी रहागा। जिले में अगले पांच दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। बादल छाए रहने और बारिश के चलते तापमान में गिरावट का दौर बना हुआ है। और कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान ३४.६ डिग्री व न्यूनतम तापमान २८.८ डिग्री रहा। बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। वहीं ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस कारण पूरे प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉग सिस्टम बना हुआ है।


Story Loader