धौलपुर

ऐसा क्या हुआ जो रुसी दूतावास ने धौलपुर पुलिस का जताया शुक्रिया

धौलपुर. शहर में गत दिनों एक रशियन युवक रोमन अलेक्स के ट्रेन से उतरने के बाद मचकुण्ड रोड की तरफ जाते समय कुछ लोगों से झगड़ा होने पर मारपीट कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे पकड़ कर थाने ले गई थी।

less than 1 minute read
ऐसा क्या हुआ जो रुसी दूतावास ने धौलपुर पुलिस का जताया शुक्रिया

धौलपुर. शहर में गत दिनों एक रशियन युवक रोमन अलेक्स के ट्रेन से उतरने के बाद मचकुण्ड रोड की तरफ जाते समय कुछ लोगों से झगड़ा होने पर मारपीट कर दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे पकड़ कर थाने ले गई थी। हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। पुलिस ने बाद में दूतावास सूचना दी। जिसके बाद धौलपुर पुलिस उसे दिल्ली रशियन दूतावास सकुशल सुपुर्द करके आई थी। जिस पर रुसी दूतावास ने पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार व धौलपुर पुलिस का शुक्रिया अदा किया है।

गौरतलब रहे कि रशिसन नागरिक रोमन अलेक्स गत दिनों दिल्ली से ट्रेन धौलपुर पहुंचा था। यहां ऑटो लेकर मचकुण्ड की तरफ निकल गया। रास्ते में उसका कुछ लोगों से झगड़ा हो गया, जिस पर मारपीट हो गई। हंगामे की सूचना पर कोतवाली थाने से पुलिस पहुंची और उक्त विदेश नागरिक को थाने ले गए। भाषा समझ में नहीं आने और हालत सही न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। तबीयत में सुधार होने पर एसआई देवेश कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल राजवीर सिंह व वेदप्रकाश उसे दिल्ली स्थित रुसी दूतावास सुपुर्द करके आए।

Updated on:
08 Aug 2023 05:56 pm
Published on:
08 Aug 2023 05:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर