3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिले पुराने साथी तो ताजा हुईं स्कूली दिनों की यादें, कोलाज देख हुए भावुक हुए अखिलेश यादव

- हीरक जयंती समारोह: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में आयोजित हुआ जॉर्जियंस रीयूनियन- यूपी के पूर्व सीएम बोले- सफलता का नहीं कोई शॉर्टकट #Diamond Jubilee Celebrations Rashtriya Military School Dholpur news: धौलपुर. राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (आरएमएस) धौलपुर में हीरक जयंती समारोह के तहत जॉर्जियंस रीयूनियन (पूर्व छात्र मिलन सामारोह) आयोजित किया गया।

2 min read
Google source verification
When old friends met, memories of school days were refreshed, Akhilesh Yadav became emotional after seeing the collage

मिले पुराने साथी तो ताजा हुईं स्कूली दिनों की यादें, कोलाज देख हुए भावुक हुए अखिलेश यादव

मिले पुराने साथी तो ताजा हुईं स्कूली दिनों की यादें, कोलाज देख हुए भावुक हुए अखिलेश यादव

- हीरक जयंती समारोह: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में आयोजित हुआ जॉर्जियंस रीयूनियन
- यूपी के पूर्व सीएम बोले- सफलता का नहीं कोई शॉर्टकट

#Diamond Jubilee Celebrations Rashtriya Military School Dholpur news: धौलपुर. राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (आरएमएस) धौलपुर में हीरक जयंती समारोह के तहत जॉर्जियंस रीयूनियन (पूर्व छात्र मिलन सामारोह) आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आएमएस धौलपुर एवं देश के अन्य आरएमएस में पढ़े पूर्व छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरएमएस के पूर्व छात्र तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे। आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रथम प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल के.एल. घई की प्रतिमा का अनावरण किया है। छात्रों की ओर से विज्ञान, कला, डिजाइन और प्रौद्योगिकी आदि के विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन विद्यालय के सबसे सीनियर पूर्व छात्रों ने किया। इसके बाद वर्तमान छात्रों की ओर से स्कूल बैंड की मधुर स्वरलहरियां बिखेरी गईं। विद्यालय में बनाए गए एक गार्ड रूम का उद्घाटन भी सभी पूर्व छात्रों ने मिलकर किया। इस दौरान पूर्व छात्रों के लिए उनके विद्यालय में बिताए पुराने दिनों को याद कराने के लिए कई छोटे-छोटे कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। विभिन्न प्रकार के खेल भी आयोजित किए गए। देर शाम को जेसबैंड का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल श्यामकृष्णा टीपी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

याद आए पुराने दिन: यादव

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिलेश यादव ने पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में आकर उन्हें पुराने दिन याद आ गए। यादव ने कहा कि यहां रहकर उन्होंने अनुशासन सीखा। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए हमेशा कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। यादव ने छात्रों को कड़ी मेहनत करने और जीवन में अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एक छात्र के रूप में स्कूल में बिताए अपने दिनों को भी साझा किया। विद्यालय प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल श्यामकृष्णा टीपी ने यादव को विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह भेेंट किया।

कोलाज देख हुए भावुक

विद्यालय की ओर से यादव को एक एक पोस्टर भी भेंट किया गया। इस पोस्टर में यादव की ओर से विद्यालय में बिताए गए दिनों के फोटोज का कोलाज बना हुआ था। कोलाज देख यादव भावुक हो गए।

Story Loader