
Weight should be according to height
आज के समय में लोगों के लिए मोटापा सबसे बड़ी समस्या है। व्यस्त जीवन शैली में स्वस्थ रहना काफी मुश्किल हो गया है। इसके लिए आपको संतुलित डाइट के साथ नियमित रूप से एक्सरसाइज भी करनी चाहिए। सिटिंग जॉब और जंक फूड खाने से वजन तेजी से बढ़ जाता है। वहीं कुछ लोगों का वजन अनुपात से काफी कम होने लगता है। ऐसे में आपको ये जानना जरूरी है कि एक स्वस्थ व्यक्ति का वजन, कद के हिसाब से कितना होना चाहिए।
बहुत सारे लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता कि उनका वजन कितना होना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि हाइट के हिसाब से (Weight according to Height) आपका वजन कितना होना चाहिए। अगर हमारा वजन हाइट के हिसाब से नहीं है तो हम रोगों को आमंत्रण दे रहे हैं।
सामान्य तौर पर वजन के लिए बीएमआई (BMI) यानी बॉडी मास इंडेक्स का सहारा लिया जाता है। इसके लिए एक फॉर्मूला निर्धारित है जिसके आधार पर बीएमआई निकाला जाता है लेकिन इससे वास्तविक वजन कितना होना चाहिए, इसका पता लगाने के लिए अलग फॉर्मूला है।
अलग-अलग उम्र, लिंग, मांसपेशियों और शरीर में फैट जैसे कारकों से बीएमआई प्रभावित होता है। इसलिए यदि आपको अपना सही वजन जानना है तो इस चार्ट के हिसाब से आप अपने सही वजन के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
09 Oct 2023 02:30 pm
Published on:
06 Jul 2023 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
