
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo - Gemini AI
Types of Dates with Pictures : हमें लगता है कि कोई भी खजूर हो सबको खाने से एक ही तरह का फायदा मिलने वाला है। बस इसी गलती के कारण हमें महंगे खजूर को सही समय पर खाने के बाद भी फायदा नहीं मिलता। फेमस न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. इदरीश दवाईवाला (Dr Idris Dawaiwala) ने 6 प्रकार के खजूरों की फोटो शेयर की है। साथ ही बताया है कि उनको किस चीज के लिए खाना सही हो सकता है। अगर आप हेल्दी हार्ट के लिए खजूर खाना चाहते हैं, पेट को साफ रखने के लिए या अच्छी नींद के लिए… हर तरह के खजूर के अपने फायदे होते हैं। उनकी पहचान करने के बाद ही सेवन करना चाहिए।
हम अक्सर कुछ डार्क या हल्के सफेद कलर के खजूर दिखते हैं। इनके कलर में बहुत नहीं हल्का सा फर्क दिखाई पड़ता है। ये अलग-अलग देश से आते हैं और इनके फायदे भी अलग-अलग होते हैं-
Journal of Saudi Society of Agricultural Sciences में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अजवा खजूर धमनियों में प्लाक जमने से रोकने और कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है। अजवा खजूर में उच्च मात्रा में फेनोलिक और फ्लेवोनोइड यौगिक होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं।
मेडजूल खजूर प्राकृतिक शर्करा (ग्लूकोज और फ्रुक्टोज) से भरपूर होते हैं, जो एथलीटों या कमजोरी महसूस करने वालों के लिए बेहतरीन ऊर्जा स्रोत हैं। International Journal of Food Sciences and Nutrition के अनुसार, खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम से मध्यम होता है, जिससे यह ऊर्जा का स्थिर स्तर बनाए रखता है।
ये काफी हद तक डायबिटीक लोगों के लिए सेफ माना जाता है। मधुमेह (Diabetes) के रोगियों को खजूर का सेवन सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
सफावी और देगलेट नूर खजूर में अघुलनशील फाइबर अधिक होता है, जो मल त्याग को आसान बनाता है। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका सेवन करिए। Journal of Nutrition में बताया गया है कि खजूर के सेवन से गट माइक्रोबायोटा (आंत के बैक्टीरिया) में सुधार होता है और कोलन कैंसर का खतरा कम होता है।
Journal of Food Science and Technology के अनुसार, खजूर में बोरॉन (Boron) जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। अगर आप सिर्फ हड्डी के लिए खजूर का सेवन करने की सोच रहे हैं तो किसी भी गुणवत्ता वाले डेट्स का चयन करें। क्योंकि, खजूर में फास्फोरस, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं।
Published on:
05 Mar 2026 05:25 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
