24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kaka Pehlwan : 51 की उम्र, सिक्स पैक, मिनटों में 400 दंड… जीता दिल्ली मैराथन में Gold, कौन हैं काका पहलवान?

Kaka Pehlwan : उम्र को मात देकर इतिहास रचने वाले काका पहलवान 51 साल की उम्र में दिल्ली मैराथन (42 किमी) में गोल्ड मेडल जीतकर देशभर में चर्चित हो गए हैं। काका पहलवान की सिक्स पैक बॉडी देखकर शायद आप भी उनके उम्र पर भरोसा ना करें।

2 min read
Google source verification
Kaka Pehlwan, Kaka Pehlwan Viral Video, 51 year old Haryana man won gold in Delhi Marathon,

काका पहलवान की फाइल फोटो | Photo - Instagram/kala_phalwaan

Kaun hai Kaka Pehlwan : कुछ उम्र को मात देकर इतिहास रचने का काम करते हैं। उनमें से एक हैं ये काका पहलवान। जो 51 साल की उम्र में फिटनेस को लेकर वायरल हैं। दिल्ली मैराथन (42 किमी) में गोल्ड मेडल जीतकर देशभर में चर्चित हो गए हैं। काका पहलवान की सिक्स पैक बॉडी देखकर शायद आप भी उनके उम्र पर भरोसा ना करें। अपनी फिटनेस से युवाओं का सिर चकराने वाले काका पहलवान (Inspiring Fitness Story India) के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

सिक्स पैक, मिनटों में 400 दंड

काका पहलवान इंस्टाग्राम पर वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। 27 मिनट में 400 दंड पेलने से लेकर 12-14 किलोमीटर की रनिंग करने वाले काका ने कई रिकॉर्ड बना रखे हैं। 22 फरवरी को दिल्ली में आयोजित 42 किलोमीटर की फुल मैराथन में गोल्ड मेडल जीतकर कमाल कर दिया है।

काका पहलवान का देसी तरीका

काका पहलवान का देसी तरीका उनके फिटनेस का राज है। वो किसी महंगे जिम या आधुनिक मशीनों के जरिए वर्कआउट नहीं करते हैं। वे घर और अखाड़े में पारंपरिक देसी तरीकों से प्रतिदिन 4 घंटे तक दौड़, दंड-बैठक, रस्सी कूद आदि करते हैं। कभी बाल्टी में पानी लेकर तो कभी ओखल-मूसल के साथ वर्कआउट करते हैं। संतुलित देसी आहार और सख्त अनुशासन के साथ ये आगे बढ़ रहे हैं। ये सारी बात आप इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं।

कौन हैं काका पहलवान ?

"द बेटर इंडिया" के मुताबिक, काका पहलवान हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी के रहने वाले हैं। इनका नाम संजय है जिन्हें लोग प्यार से ताऊ संजय उर्फ काला पहलवान कहते हैं।

बचपन का सपना कर रहे साकार

संजय को बचपन से ही पहलवानी का शौक था। पर आर्थिक परिस्थितियों और जिम्मेदारियों के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाए। सालों बाद जब वे अपने बेटे को अखाड़े में लेकर जाने लगे, तो उनका पुराना सपना फिर जाग उठा। इस तरह वो 51 की उम्र में खुद पर काम करना शुरू कर दिए। दिल्ली मैराथन में जीत के बाद 100 किलोमीटर की दौड़ जीतने का लक्ष्य है।

बुलेट का है शौक

पहलवानी के साथ-साथ काका को गाड़ियों का शौक है। उनके पास बुलेट जैसी धाकड़ बाइक और स्कॉर्पियो है। काका हमेशा सिर पर पगड़ी और धोती-कुर्ता, सिक्स पैक में दिखाई देते हैं। अब तो यही उनकी पहचान बन गई है।