5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips: रात में सोने से पहले कभी न करें इन 4 चीजों का सेवन, सेहत को हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

Health Tips: यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो इन रात में सोने से पहले इन फूड्स के सेवन को आपको अवॉयड करना चाहिए, ताकि स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं शरीर से दूर होती जाएँ।  

2 min read
Google source verification
रात में सोने से पहले कभी न करें इन 4 चीजों का सेवन, सेहत को हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं

never consume these foods before sleeping

बॉडी को स्वस्थ रखना चाहते हैं और बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो खान-पान के ऊपर अधिक ध्यान देने कि आवश्य्कता होती है। यदि डाइट रूटीन को सही से फॉलो न किया जाए तो शरीर को बहुत सारी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ आसान से टिप्स के बारे में बताएंगें जिनकी मदद से आप स्वस्थ रह सकते हैं। इसलिए जानिए कि रात में सोने से पहले कौन से ऐसे फूड्स हैं जिनके सेवन से हमें बचना चाहिए, नहीं तो शरीर से जुड़ी कई सारी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इनके सेवन से अनिद्रा के जैसी समस्या भी उत्पन्न हो सकती है।

कॉफी या चाय का ज्यादा मात्रा में सेवन
रात को यदि आप कॉफी या चाय का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो इससे अनिद्रा की समस्या हो सकती है। वहीं जो व्यक्ति रोजाना रात में कॉफी पीते हैं उन्हें बेली फैट की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। इसलिए रात में सोने से पहले आपको कॉफी या चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।

फ़ास्ट फ़ूड
यदि आप रात में सोते समय फ़ास्ट फ़ूड का सेवन ज्यादा मात्रा में करते हैं तो इससे स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, इसके रात में सेवन करने से पेट खराब हो सकता है, वहीं पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसलिए रात में सोने से पहले कभी भी पिज़्ज़ा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज का सेवन नहीं करना चाहिए ।

सोडा या कोल्डड्रिंक
बहुत से लोगों कि हैबिट होती है कि रात में सोने से पहले सोडा या कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, लेकिन इनके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ये अनिद्रा की समस्या को बढ़ाते हैं साथ ही साथ कब्ज का कारण भी बन सकते हैं।

विटामिन सी युक्त जूस का सेवन
बहुत से लोग रात में जूस के सेवन को पसंद करते हैं, लेकिन इसके रात में सेवन से बॉडी को कई प्रकार कि समस्याएं हो सकती हैं, इनका सेवन रात में नुकसानदेह साबित होता है। वहीं ये एसिड की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए रात में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: जानिए, क्यों होती है Slip Disc की समस्या और इससे बचाव के इन प्रभावी उपायों के बारे में

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।