11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनभर चाहिए तरोताजगी ताे सिर्फ तीन कप चाय है काफी

गुनगुनी सर्दी की शुरुआत के साथ ही गर्म पेय प्रचलित होने लगे हैं। ऐसे में चाय के प्याले को कैसे दरकिनार किया जा सकता है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 27 Oct 2018, 5:04 PM IST

tea

दिनभर चाहिए तरोताजगी ताे सिर्फ तीन कप चाय है काफी

गुनगुनी सर्दी की शुरुआत के साथ ही गर्म पेय प्रचलित होने लगे हैं। ऐसे में चाय के प्याले को कैसे दरकिनार किया जा सकता है। जानते हैं चाय के नफा और नुकसान के बारे में।

फायदा :
चाय में कैफीन और टैनिन होते हैं, जो शरीर में फुर्ती देते हैं। एल-थियेनाइन अमीनो-एसिड दिमाग को अलर्ट रखता है। चाय के एंटी-ऑक्सिडेंट तत्व शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं।

नुकसान :
विशेषज्ञ कहते हैं कि दिनभर में तीन कप से ज्यादा चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है। चाय से शरीर में आयरन एब्जॉर्ब करने की क्षमता कम हो जाती है। कैफीन होने के कारण चाय पीने की लत भी लग सकती है।

इनके लाभ
ग्रीन टी : यह पौधे के ऊपर के कच्चे पत्ते से बनती है। इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट ज्यादा होते हैं।
लेमन टी : नींबू की चाय सेहत के लिए अच्छी होती है, चाय के जिन एंटी-ऑक्सिडेंट्स को बॉडी एब्जॉर्ब नहीं कर पाती, नींबू डालने से वे एब्जॉर्ब हो जाते हैं।
ब्लैक टी: बिना चीनी व दूध के यह चाय हर तरह की चाय से ज्यादा फायदेमंद होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।