28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Water Chestnut: सिंघाड़ा खाने से बढ़ती है खूबसूरती, शरीर को मिलती है ताकत

Water Chestnut: पानी में उगने वाला सिंघाड़ा अपने पोषक तत्त्वों और अनूठे स्वाद की वजह से खूब पसंद किया जाता है।सिंघाड़े में विटामिन-ए और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा की सेहत और खूबसूरती बरकरार रखने में बेहद मददगार है

2 min read
Google source verification
Water Chestnut Health Benefits In Hindi

Water Chestnut: सिंघाड़ा खाने से बढ़ती है खूबसूरती, शरीर को मिलती है ताकत

Water Chestnut: पानी में उगने वाला सिंघाड़ा अपने पोषक तत्त्वों और अनूठे स्वाद की वजह से खूब पसंद किया जाता है। इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए जिनके शरीर में पानी की कमी होती है वे इसे खा सकते हैं। सिंघाड़ा सेहत के लिए पौष्टिकता से भरपूर होता है। इतना ही नहीं, यह कई रोगों में भी फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं इसके सेहतमंद फायदाें ( Water Chestnut Benefits In Hindi ) के बारे में :-

Water Chestnut Health Benefits:
- सिंघाड़ा खाने से शरीर में रक्त की कमी दूर होती है। इसमें मैंग्नीज तत्त्व प्रचुर मात्रा में होती है। इसलिए अक्सर एड़िया फटने की समस्या होने पर शरीर में मैंग्नीज की कमी होती है जिसके लिए सिंघाड़ा खाने की सलाह देते हैं।

Water Chestnut Nutrition:

- सिंघाड़े में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाईड्रेट, फॉस्फोरस, लोहा, खनिज तत्त्व, विटामिन, स्टार्च और मैंग्नीज जैसे महत्त्वपूर्ण तत्व मौजूद होते हैं। कच्चे सिंघाड़ा खाने से खून बढ़ाने में मदद होती है जिससे एनीमिया की शिकायत नहीं होती।

Water Chestnut For Skin:

- सिंघाड़े में विटामिन-ए और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा की सेहत और खूबसूरती बरकरार रखने में बेहद मददगार है।

Water Chestnut For Pregnancy:

- जिन महिलाओं की डिलीवरी समय से पहले हो जाती है उनके लिए सिंघाड़ा बेहद फायदेमंद होता है।इसके अलावा गर्भावस्था में सिंघाड़े का सेवन मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रखता है। इससे गर्भपात का खतरा भी कम होता है। जिन महिलाओं काे पीरियड्स संबंधी समस्याएं हाेती हैं, उन्हें भी सिंघाड़ा खाने से फायदा मिलता है।

- कच्चे सिंघाड़े में बहुत गुण रहते हैं। कुछ लोग इसे उबालकर भी खाते हैं। दोनों रूपों में यह सेहतमंद रखता है। यह सुपाच्य भी होता है।

- यूरिन से जुड़ी समस्याएं या बीमारी है तो सिंघाड़े का क्वाथ यानी काढ़ा पीना लाभदायक है।

- सांस के राेगाें में सिंघाड़े का नियमित सेवन काफी फायदेमंद हाेता है खासकर अस्थमा के मरीजों के लिए यह काफी कारगर है।

- सिंघाड़े ( Water Chestnut ) का सेवन शरीर को ऊर्जा देता है, इसलिए इसे उपवास के दाैरान खाया जाता है। इसमें पाया जाने वाला आयाेडिन गले संबंधी राेगाें से राहत देता है और थाइरॉइड ग्रंथि के फंक्शन काे ठीक रखता है।