7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विष्णुप्रताप चौहान की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
Advocates paid to newly elected officials of advocates

Advocates paid to newly elected officials of advocates

डिंडोरी. जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को जिला न्यायालय परिसर में संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विष्णुप्रताप चौहान की उपस्थिति में जिला एवं सत्र न्यायाधीश भागवती चौधरी ने अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय बी एस दीक्षित, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश आर एस कनौजिया, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश प्रवीण पटेल, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय तिर्की, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी देवकुमार पाठक और विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चौहान का स्वागत अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य एस के कनौजे और लक्ष्मीप्रसाद तिवारी ने किया। साथ ही जूनियर अधिवक्ताओं ने भी मुख्य अतिथि का पुष्पाहार भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्य अतिथि का समारोह में स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रवेश कनौजे ने अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ सदस्य पीएन राय को संघ की पृष्ठभूमि का वर्णन करने आमंत्रित किया। पीएन राय ने वर्ष 1953 से लेकर अब तक की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दीे। इस दौरान मंच पर मुख्य अतिथि सहित अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेवा पाण्डे और निवृत्तमान अध्यक्ष यूके पटेरिया भी मौजूद रहे।
इसके पश्चात् जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अंकेक्षक रामेन्द्र तिवारी ने मुख्य अतिथि के समक्ष अभिनंदन पत्र का वाचन किया और अभिनंदन पत्र मुख्य अतिथि को सभी सदस्यों ने मिलकर भेंट किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ता संघ के नवनिर्चाचित अध्यक्ष रेवा पाण्डे, उपाध्यक्ष प्रवेश कनौजे, सचिव दशरथ ंिसह धुर्वे, सहसचिव सुदील बरमैया, अंकेक्षक रामेन्द्र तिवारी, पुस्तकालय सचिव गंभीरदास महंत को बारी-बारी से शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि न्यायाधिपति विश्णुप्रताप चौहान ने कहा कि डिंडोरी के अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों के व्यवहार से अभिभूत हूं। बार और बेंच की व्यवस्थायें बनी रहनी चाहिए और इन्हें समानांतर रूप से कार्य करते रहना चाहिए। जहां बार अच्छा है इसका मतलब है कि वह स्थान भी अधिवक्ताओं के लिये अनुकूल और बेहतर है। मुख्य अतिथि ने बार के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनायें दी और कहा कि यदि आपके समक्ष कभी भी कोई समस्या आती है तो आप उसे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष रख सकते हैं। वे इस समस्याओं का अवश्य ही निदान करने का प्रयास करेंगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अपने उदबोधन में कहा कि उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति का व्यक्तित्व हम सभी के लिए प्रेरणा का श्रोत हैं। उन सभी के मार्गदर्शन में हम सभी आगे भी बेहतर कार्य करते रहेेंगे। अंत में श्रीमती चौधरी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनायें प्रेशित की।ं कार्यक्रम के अंत में बार के सहसचिव सुदील बरमैया ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनीष दत्त भी पहुंचे और नवनिर्वाचित अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों सहित सदस्यों को शुभकामनायें दीं।