24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आग से झुलसी महिला की ढाई माह बाद मौत

लगभग दो माह से अधिक उपचार चलता रहा

2 min read
Google source verification
Dead woman killed after two and a half months

Dead woman killed after two and a half months

डिंडोरी। समनापुर थानांतर्गत 10 दिसम्बर की रात एक महिला आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समनाुपर में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जहां लगभग दो माह से अधिक उपचार चलता रहा लेकिन महिला की हालत में सुधार नही हो रहा था। जिसके बाद परिजनों ने बुधवार शाम लगभग 6 बजे महिला को जबलपुर से वापस ला जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान लगभग शाम 7.30 बजे दम तोड़ दी। सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुये गुरूवार को शव का पीएम करा परिजनों को सौंप दिया। गौरतलब है कि कि महिला 10 दिसम्बर को गैस चूल्हा में चाय बना रही थी इसी दौरान पहने हुये कपड़े आग की चपेट में आ गये और महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी।
छुई खदान धसकने से महिला की मौत
डिंडोरी। कोतवाली थानांतर्गत नेवसा की टिकरा टोला के नजदीक गुरूवार दोपहर 3 बजे छुई खदान से महिला की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुकती बाई पति तितरू यादव 45 वर्ष निवासी नेवसा गांव की अन्य महिलाओं के साथ छुई मिट्टी लेने गांव के नजदीक खदान गई थी। इसी दौरान महिला मिट्टी की खुदाई कर रही थी,अचानक से मिट्टी भर-भराकर गिर गई और चपेट में आकर महिला दब गई। अन्य साथी महिलाओं ने देखते ही मिट्टी हटा कर उसे बाहर निकाला लेकिन देर हो चुकी थी और महिला ने दम तोड़ दिया था। इसकी सूचना साथी महिलाओं ने परिजनों को दिया है जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
फरार वारंटी गिरफ्तार
डिंडोरी। समनापुर थानांतर्गत 2015 में मारपीट के मामले में फरार वारंटी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरूवार सुबह गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जिसे न्यायालय में पेश किया गया। जानकारी के मुताबिक लामा पिता भद्दू बैगा निवासी माढागौर 45 वर्ष ने एक महिला से मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दिया था। महिला की शिकायत पर उक्त के खिलाफ थाना समनापुर में मामला पंजीबंद्ध करते हुये विवेचना उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। लेकिन आरोपी पेशी तारीख में उपस्थित नही हो रहा था। जिसके विरूद्ध न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। गुरूवार को सूचना मिली कि आरोपी गांव में देखा गया है। जिसके बाद घेराबंदी करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।