5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आजादी के बाद बने जय स्तंभ को यथावत रखने किया प्रदर्शन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन

2 min read
Google source verification
Demonstration to keep Jai Stambh intact after independence

Demonstration to keep Jai Stambh intact after independence

डिंडोरी. देश की आजादी के बाद समूचे भारतवर्ष में जयस्तंभ स्मारक स्थापित किए गए थे। नगर के जय स्तंभ को अलग स्थान पर स्थापित करने का प्रयास नगर पंचायत के द्वारा किया जा रहा है जिसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला अर्पित कर देश की आजादी में योगदान देने वाले अमर शहीदों, एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया गया। जय स्तंभ के सामने पहुंचकर देश की आजादी के उपरांत निर्मित जयस्तंभ राष्ट्रीय धरोहर के सम्मान को यथावत रखने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन तहसीलदार बिशन सिंह ठाकुर को सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के तुरन्त बाद समूचे भारत वर्ष में स्मारक स्थापित किये गये थे। ऐसे ही स्मारक तत्कालीन तहसील मुख्यालय डिंडोरी के गांधी चौक और गिरजा देवी कटारे बाल बिहार में स्थापित हुए थे। गांधी चौक में मार्केट के निर्माण के दौरान बड़ के पेड के नीचे स्थित स्वतंत्रता के स्मारक को जमीन के अन्दर दबा दिया गया था। इसी तरह नगर पंचायत डिंडोरी द्वारा गिरिजा देवी कटारे बाल बिहार परिसर स्थित राष्ट्रीय स्मारक जय स्तंभ को धराशायी कराने का प्रयास किया जा रहा है। दुकानों के निर्माण के लिए जय स्तंभ को हटाने की मंशा नगर पंचायत डिंडोरी की है। नगर परिषद का कहना है कि नगर के अन्य भाग में जय स्तंभ को स्थापित करेगें जो सर्वथा अनुचित है। राष्ट्रीय स्मारक जय स्तंभ को हटाने से जन मानस की भावनायें आहत होगी। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान भी है। ज्ञापन सौंपते समय वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नित्यानंद कटारे, आर आर सिंह, लक्ष्मीकांत तिवारी, रजनीश राय पूर्व पार्षद, रितेश जैन पार्षद, बृजेंद्र दीक्षित, आलोक शर्मा, मुकेश तिवारी, अकील अहमद सिद्दीकी, शिवराज सिंह ठाकुर अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, वैभव कृष्ण परस्ते अध्यक्ष एनएसयूआइ, तुलसीराम मरावी, अजय चंदेल, कुंजलता सांडया पार्षद, चंदन यादव, बुधराज सिंह ठाकुर, सलीम खान, गोविंद बनवासी, विजय दहिया, एए कुरेशी, राजकुमार परतेती सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।