
Demonstrators glimpse of the traditions and culture seen
गाड़ासरई. प्रदेश शासन शिक्षा एवं तकनीक के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। आदिवासी बाहुल्य जिला के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। प्रदेश शासन के मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ग्राम बोंदर जनपद पंचायत बजाग में पूज्य ठक्कर बापा की 148 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सम्पतिया उईके, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योतिप्रकाश धुर्वे, विधायक ओमकार मरकाम, डॉ. सुनील जैन, अध्यक्ष जनपद पंचायत बजाग रूद्रेश परस्ते, उजियार सिंह धुर्वे, अध्यक्ष नगर परिषद पंकज सिंह तेकाम, संस्था अध्यक्ष कैलाश चंद जैन, सचिव अशोक अवधिया, दुलीचंद उरैती, डॉ विजय चौरसिया, एसडीएम अनिल सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मंत्री धुर्वे ने कहा कि ठक्कर बापा ने आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्रदान करने का कार्य किया है। ग्राम बोंदर बापा की कर्म भूमि रही है, उनके इस योगदान को हमेशा स्मरण किया जायेगा। संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश के द्वारा आदिवासी लोकनृत्य एवं लोकगायन को प्रोत्साहित करने के लिए लोकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया है। लोकोत्सव कार्यक्रम में परम्परागत नृत्यों की प्रस्तुत की जाती है। इससे स्थानीय कलाकारों और छात्र-छात्राओं को एक उचित मंच में अपनी लोकनृत्य एवं लोकगायन को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश के द्वारा इस प्रकार से लोकनृत्य एवं लोकगायन को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। ठक्कर बापा की जयंती के अवसर पर ग्राम-बोंदर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा गौरवमय कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई है।
मंत्री ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए गांव-गांव स्कूल खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, गणवेश, साईकिल एवं छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसी प्रकार से छात्र-छात्राओं को छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने की सुविधा भी प्रदान की जाती है। अब छात्र-छात्राओं को शहरों में रहकर पढ़ाई करने पर उनके कमरों का किराया भी शासन द्वारा दिया जाता है।
जिले में बजाग, गाड़ासरई, डिंडौरी, मेंहदवानी एवं शहपुरा में भी कॉलेज खोला गया है। इन कॉलेजों के खुलने से जिले के सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने निकटवर्ती कॉलेजों में आसानी से पढ़ाई कर रहे हैं। जिले में तकनीकि शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे जिले के छात्र-छात्राएं तकनीकि शिक्षा प्राप्त कर स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेंगे। तकनीकि शिक्षा के लिए जिले के सभी विकासखण्डों में कौशल विकास केन्द्र खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में उच्च तकनीकि शिक्षा के लिए ग्राम-कूड़ा में पॉलिटेक्निक कॉलेज खोला गया है। इसी प्रकार से जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए डिंडौरी में नर्सिंग होम कॉलेज एवं पैरामेडिकल कॉलेज भी खोला गया है। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य एवं लोकगायन की प्रशंसा भी की। विधायक ओमकार मरकाम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूज्य ठक्कर बापा ने बोंदर की धरती पर अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम-बोंदर स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बहुत प्रसिद्ध है। इस स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर छात्र-छात्राएं उच्च पदों को प्राप्त किये हैं। उन्होंने इस संस्थान को और भी मजबूत बनाने और बोंदर स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं को सर्दी से बचाव के लिए एक-एक कम्बल प्रदान करने की बात कही। ठक्कर बापा की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक ओमकार मरकाम, अध्यक्ष नगर पंचायत पंकज सिंह तेकाम के द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में राष्ट्रपति द्वारा गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्रा तृप्ति साहू एवं छात्र रामभजन धुर्वे को इस उपलब्धि के लिए मंचासीन सभी अतिथियों के द्वारा सम्मानित भी किया गया।
Published on:
30 Nov 2017 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
