25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिव्यांग हितग्राहियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, बनाए जाएंगे प्रमाणपत्र

समय-सीमा की बैठक कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

2 min read
Google source verification
Divyang beneficiaries will get accessories, certificates will be made

Divyang beneficiaries will get accessories, certificates will be made

डिंडौरी. 10 सितंबर को बरगंवा में आयोजित होने वाले दिव्यांग एवं चिकित्सा शिविर को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित किया गया। कलेक्टर विकास मिश्रा ने बताया कि जनजाति कल्याण केंद्र बरगांव, जपं. शहपुरा में विशाल दिव्यांग एवं चिकित्सा शिविर आयोजित की जाएगी। शिविर में दिव्यांग हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे, साथ ही दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी इच्छुक दिव्यांग हितग्राही शिविर में विभिन्न योजनाओं और चिकित्सा सहायता का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों से निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि 11 सितंबर तक सभी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएं। इसके लिए कैंप लगाकर मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ें। कलेक्टर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर, एसडीएम डिंडौरी, एसडीएम शहपुरा, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
किसी भी मतदाता की दोहरी प्रविष्टि न हो
कलेक्टर ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हंै कि उनके मतदान केंद्र की मतदाता सूची में कोई भी ऐसे व्यक्ति का नाम शामिल न रहे जिसकी मृत्यु हो गई हो। बूथ लेवल अधिकारियों से कहा कि उनके मतदान केंद्र की सूची में किसी भी मतदाता की दोहरी प्रविष्टि भी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्थायी रूप से स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार प्रक्रिया अपनाकर मतदाता सूची से विलोपित करने की हिदायत भी बूथ लेवल अधिकारियों को दी है। बैठक में मतदान समाग्री वितरण, वापसी, व्यय एवं लेखा टीम, एफएसटी, एसएसटी, मतदान कार्मिक दल प्रशिक्षण, ईव्हीएम प्रबंधन, परिवहन व्यवस्था, रूट चार्ट, पार्किंग पूर्व से तैयार रखने के निर्देश दिए। निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारी मतदाता सूची में जोड़े एवं काटे गए नामों का पुन: सत्यापन एवं मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा समस्त सीइओ एवं सीएमओ मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन कर यहां पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करेंगे। निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारी सौंपे गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरश: पालन करना सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा में 6 सितंबर को आयुष्मान मेला का आयोजन किया जाना है। मेले में मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय के विषय-विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा जांच एवं उपचार प्रदान किए जाएंगे। मेले में गंभीर बीमारी के रोगियों का चिहिन्त शासकीय अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं अन्य चिहिन्त निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क उपचार कराया जाएगा। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें। कलेक्टर ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते जल जीवन मिशन, खाद्यान्न वितरण की स्थिति, वनग्रामों में पेयजल समस्या, जनपदवार वर्षा की स्थिति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।