10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो साल की बेटी की पिता ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

जंगल से आरोपी पिता को किया गिरफ्तारडिंडौरी/बजाग. बैगा ग्राम धूरकुटा में दो साल की बालिका की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी पिता ने अपनी ही दो साल की बेटी को अपनी संतान न मानते हुए कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार धूरकुटा के जामुन टोला निवासी राजकुमार ङ्क्षसह 35 […]

less than 1 minute read
Google source verification

जंगल से आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
डिंडौरी/बजाग. बैगा ग्राम धूरकुटा में दो साल की बालिका की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी पिता ने अपनी ही दो साल की बेटी को अपनी संतान न मानते हुए कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार धूरकुटा के जामुन टोला निवासी राजकुमार ङ्क्षसह 35 वर्ष अपनी पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। सबसे छोटी बेटी को अपनी बेटी नहीं मानता था। इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता था। दो वर्षीय बालिका सुबह करीब 9 बजे आंगन में खेल रही थी, तभी पिता ने पीछे से कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राजकुमार सिंह मौके से फरार हो गया। जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को जंगल से गिरफ्तार किया है।