5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुएं को भरने के लिए ग्राम पंचायत कर रही टैंकर के पानी का उपयोग

हैण्डपंप व कुएं सूखे, 3-4 किमी दूर से पानी ला रहे ग्रामीण

2 min read
Google source verification
Gram Panchayat is using tanker water to fill the well

Gram Panchayat is using tanker water to fill the well

मेंहदवानी. जनपद पंचायत मेंहदवानी के ग्राम पंचायत फुलवाही के पोषक ग्राम रांझी टोला में भीषण जल संकट गहराया हुआ है। यहां तीन कुंए एवं तीन हैंडपंप हैं जो सूख चुके हैं। लोगों को पानी के लिए बदगिरी गांव और सिलगी नदी जाना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में ग्रामीण तीन से चार किलोमीटर कर सफर तय कर पीने का पानी लेकर आते हैं। दोनों ही मार्ग में लम्बा घाट चढऩा पड़ता है। जानकारी के अनुसार रांझी टोला में लगभग 40-45 परिवार निवास करते हैं। अत्यधिक ऊंचाई में बसे होने के कारण कम जलस्तर के चलते यहां कुएं, हैंडपंप गर्मी के प्रारंभ होने के साथ ही जवाब दे देते हैं और जल संकट गहरा जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा तीन दिन चार दिन के अंतराल में टैंकर से पानी पहुंचाकर सूखे कुओं को भरा जा रहा है। इससे एक दो दिन की पानी की समस्या हल हो पाती हैं। अत्यधिक चढ़ाई होने के कारण ट्रेक्टर टेंकर लेकर आने से कतराते हैं जिससे समस्या हो जाती है।
टैंकर पहुंचने के पहले लग जाती है भीड़
ग्राम पंचायत से जब भी पानी का टैंकर गांव पहुंचता है उससे पहले ही कुएं के आस-पास ग्रामीणों की भीड़ लग जाती है। पानी भरने के पहले ही लोग टैंकर से पानी भरने लगते हैं। बताया जा रहा है कि अन दिनो स्थिति और खराब हो गई है। ग्रामीणों ने रांझी टोला में पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग की है।
आए दिन हो रहा प्रदर्शन, नहीं सुधर रही व्यवस्था
जिले में जल संकट को लेकर आए दिन ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, सडक़ जाम कर रहे हैं। इसके बाद भी जलापूर्ति के लिए समुचित प्रबंधन नहीं हो पा रहा है। जिले के बैगाचक के साथ ही ग्रामीणों क्षेत्रों में नल-जल योजना के बेहतर क्रियान्वयन न हो पाने की वजह से यह स्थिति निर्मित हो रही है। कहीं पाइप लाइन नहीं बिछी तो कहीं शुरुआत में ही योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। आलम यह है कि लोगों को पीने के पानी के लिए इस गर्मी में कई किलोमीटर दूर घाटी चढकऱ पानी ले जाना पड़ रहा है। हाल ही में भारतीय किसान संघ की बैठक में जल संकट का मुद्दा उठा था। इसे लेकर ग्रामीणों ने काफी आक्रोश जताया था।