7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्युषण पर्व समापन पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

नित्य पूजन पाठ, आरती, भजन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
Grand Shobha Yatra concluded at the conclusion of Paryushan festival

Grand Shobha Yatra concluded at the conclusion of Paryushan festival

डिंडोरी. पर्युषण पर्व के समापन पर अनंत चतुर्दशी को जैन समाज के द्वारा श्री जी की भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गई। शोभायात्रा में दोनों मंदिर से अलग-अलग विमान में श्री को विराजमान कर आकर्षक जुलूस निकाला गया। जो कि पंचायती जैन मंदिर से नवीन कांच मंदिर होते हुए बस स्टैण्ड से नगर भ्रमण करते हुए दोनों विमान जी क्रमश: दोनों मंदिरो में वापस पहुंचे। शोभायात्रा में बैण्ड पार्टी के साथ ही बच्चों के द्वारा हाथो में केसरिया ध्वज लिए पुरूष वर्ग सफेद कुर्ता पैजामा एवं टोपी लगाये हुए तथा समस्त महिलाएं गुलाबी साडिय़ो में चल रहे थे। जुलूस मुख्यमार्ग में बस स्टैण्ड होते हुए पंचायती जैन मंदिर पहुंचा। इस दौरान नगर में जगह-जगह श्री जी की पूजन आरती की गई। गांधी चौक में नगर परिषद के अध्यक्ष पंकज तेकाम, सी एम ओ शंशाक आर्मो, नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश पाराशर के साथ पार्षद रीतेश जैन, मोहन नरवरिया, पुरषोत्तम विश्वकर्मा, कुंवरिया बाई, शारिका नायक, जानकी दिनेश बर्मन, कुंजलता साण्ड्या एवं नगर परिषद स्टाफ अशोक चौकसे, सीवेन्द्र तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, प्रमोद सोनी आदि लोगों ने श्री जी की पूजन एवं आरती की। इसके पश्चात दोनों मंदिरो में भगवान जी की शांति धारा एवं अभिषेक पूजन, भक्तिभाव से किया गया। शाम को संगीतमय महाआरती का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विगत वर्ष नगर में हुए आचार्य विद्यासागर महाराज के सानिध्य में भव्य गजरथ महोत्सव में विशेष सहभागिता प्रदान करने वाले समाज बन्धुओं को सम्मान किया गया। साथ ही दस दिनो में नन्हें मुन्ने बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रमो एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण किए गए। पर्युषण पर्व में दस दिनों तक लगातार सांयकालीन शास्त्रवाचन एवं प्रवचन करने के लिए समाज के द्वारा नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ सुनील जैन का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इसी क्रम में नगर में नव निर्माणाधीन भगवान मुनि सुब्रतनाथ जैन मंदिर खनूजा कॉलोनी में भी नित्य पूजन पाठ, आरती, भजन एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनेश जैन एवं प्राचार्य आलोक जैन के नेतृत्व में सम्पन्न हुए।