21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूमधाम से मनाई गई माँ कर्मा जयन्ती

करौंदी में निकली मां कर्मा की शोभायात्रा

2 min read
Google source verification
Maa Karma Jayanti celebrated with pomp

Maa Karma Jayanti celebrated with pomp

गाडासरई । मंगलवार को माँ कर्मा जयन्ती बड़े धूमधाम से मनाई गई सुबह से ही माँ कर्मा धर्मशाला प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ लगने लगी। ग्राम के सभी लोगो ने माँ कर्मा की पूजा अर्चना में भाग लिया। दोपहर को माँ कर्मा और श्रीकृष्ण का भव्य जुलुस निकाला गया। जुलुस को पूरे ग्राम में घुमाया गया जहाँ सभी लोगो ने दर्शन लाभ लिया। जुलुस में शामिल लोगो के लिए जगह जगह जलपान व्यवस्था रखी गई थी। पूरे ग्राम को भगवा झंडे से सजाया गया घर घर में झाँकी बिराजे भगवान के लोगो ने दर्शन किया वही युवा वर्ग डीजे की धुन में नाचते गाते चल रहे थे। महिलाओं ने भी गरवा नृत्य किया। झाँकी पुरानी बस्ती से लेकर बस स्टैंड तक घुमाई गई। झाँकी यात्रा का समापन माँ कर्मा धर्मशाला में किया गया जहां महा आरती की गई। महाआरती के बाद विशाल भण्डारे का कार्यक्रम शुरू हुआ जहाँ सभी लोगो को प्रसाद में खिचड़ी हलुआ पूरी सब्जी का वितरण किया गया। ऐसी मान्यता है कि माँ कर्मा ने खुद अपने हाथों ने भगवान कृष्ण ? को खिचड़ी खिलाई थी। एइसलिए खिचड़ी का प्रसाद विशेष रूप से वितरण किया जाता है। प्रसाद वितरण के बाद लखनादौन से जगराता पार्टी बुलाई गई थी। जिसमें गायिका पूजा गोहलानी धार्मिक भजनों से लोगो का मन मोह लिया। जयन्ती के अवसर पर आज पूरा गाड़ासरई बाजार बंद रहा। जुलुस के दौरान गाडा सरई थाने से पुलिसबल मौजूद रहा। ऐसा ही कार्यक्रम ग्राम चन्दनघाट में किया गया।
शहपुरा व ग्राम करौंदी में निकली मां कर्मा की शोभायात्रा
शहपुरा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तैलिक साहू समाज ने भक्त शिरोमणि मॉ कर्मा देवी की जयंती बड़े हर्षोउल्लास के साथ से मनाई गई। जिसमें मुख्य कार्यक्रम साहू बाहुल्य ग्राम करौंदी में आयोजित किया गया। जहॉ आसपास के ग्राम बॉकी, बरगॉव, बिलगॉव, मेंहदवानी आदि सभी ग्रामो के साहू बंधुओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा संघ ने वाहन रैली निकाल कर मॉ कर्मा की अलख जगाई। तत्पश्चात ग्राम के रामलीला चौंक पर मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। टेकेश्वर साहू ने तैलिक समाज की आराध्य देवी मॉ कर्मा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत मे सभी को प्रसाद वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में टेकेश्वर साहू, चुन्नी लाल साहू, प्रेमनारायण साहू रविशंकर साहू, कमला प्रसाद साहू, मोहित लाल साहू गिरिजा शंंकर साहू, पंकज साहू, अनिल साहू, नीरज, विजय, विवेक साहू, भीमशंकर साह,ू धनेन्द्र रवि, बिहारी लाल, दादूराम साहू व दुर्गेश साहू सहित हजारो की संख्या मे स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
शहपुरा में मनाई जयंती
शहपुरा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर साहू समाज शहपुरा ने भक्त शिरोमणि मॉ कर्मा देवी की जयंती बड़े हर्षोउल्लास के साथ से मनाई। पूरे नगर में शोभयात्रा निकाली गई। तत्पश्चात नगर के प्राचीन साहू समाज शिवमंदिर मै प्रसाद वितरण किया गया एवं प्रतिवर्षानुसार समाज के मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया।