
Mother-in-law, daughter-in-law and sister-in-law participated in relay race, distributed CCL worth Rs. 4.26 crores
डिंडौरी. विकासखंड करंजिया के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झनकी में पीएम जनमन योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, राजस्व, जनअभियान परिषद, जनशिक्षा केन्द्र, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत करंजिया, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएचई, मनरेगा, ग्रामीण विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण आदि विभागों के स्टॉल लगाकर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई। एनआरएलएम से गठित 75 स्व-सहायता समूहों को 4 करोड़ 26 लाख रुपए का सीसीएल कैंप में वितरण किया गया। कैंप में 2 हजार महिला पुरूष एवं ग्रामीणजन शामिल हुए जिन्हें संबंधित विभागों के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइंया एवं आवश्यक सामग्रियां वितरित की गई। जिले में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत 346 गांवों को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री जनमन के प्रचार-प्रसार व विभिन्न विभागों द्वारा पीवीजीटी समुदाय को लाभान्वित करने स्वास्थ्य शिविर, वन धन विकास केन्द्र से संबंधित, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजित कैंप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झनकी की छात्राओं ने विटामिन स्त्रोत प्रोजेक्ट मॉडल को बहुत सुंदर तकनीक के साथ प्रस्तुत किया। छात्राओं के उत्कृष्ट कार्य पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने स्टार ऑॅफ द मंथ से सम्मान करने छात्राओं एवं प्रदान के कर्मचारियों को कलेक्ट्रट में आमंत्रित किया है। ग्राम पांडपुर सरई टोला में पानी की व्यवस्था की मांग की गई जिस पर कलेक्टर ने पीएचई विभाग को दो दिवस के अंदर जांच कर पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सास-बहू-ननद रिले रेस में शामिल हुए दल सरिता मरावी ने रोजगार संबंध में चर्चा की जिस पर कलेक्टर विकास मिश्रा ने एक सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इससे विद्यालय की छात्र-छात्राओं को गणवेश तैयार करने पर स्वरोजगार प्राप्त होगा। कार्यक्रम में चरण सिंह धुर्वे अध्यक्ष जनपद पंचायत करंजिया, सतीश शर्मा, अनुसूचित जनजाति युवा मोर्चा के अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जनपद सदस्य रामकुमार मरावी, क्षेत्रीय सासंद प्रतिनिधि राजू उद्दे, सरपंच बहारपुर शिवकुमार मार्को, अभय परस्ते, बीर सिंह धुर्वे, उपसंचालक कृषि अभिलाषा चौरसिया, जनपद पंचायत सीईओ आरएस कुशवाहा, जनसंपर्क अधिकारी चेतराम अहिरवार, बीआरसी करंजिया अजय राय, बीईओ करंजिया आर के पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Published on:
13 Jan 2024 02:55 pm
बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
