5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली के रंग में रंगने हो रही तैयारी, सजने लगी दुकान

कार्टून कैरेक्टर्स के साथ तरह.तरह के पिचकारी बाजार में

2 min read
Google source verification
Preparations are being done in the color of Holi, the shop started to decorate

Preparations are being done in the color of Holi, the shop started to decorate

समनापुर. जनपद मुख्यालय समनापुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रंगोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। होली में रंगों का विशेष महत्व होता है। बाजार में रंग गुलाल व पिचकारियों की दुकाने सजने लगी है। कार्टून कैरेक्टर्स से लेकर टैंक व अन्य तरह की पिचकारियां बाजार में आकर्षण का केन्द्र है। त्यौहार मनाने के लिए लोग तैयारी में जुट गए है। समनापुर बजार में होली के लिए दुकान सजने लगी है। रंग.गुलाल व पिचकारियों की सजी दुकान होली पर्व के आगमन का संकेत कर रही है। पर्व 3 दिन बाद मनाया जाएगा, लेकिन तैयारी शुरू हो गई है। खास तौर पर बच्चों में होली के पर्व को लेकर ज्यादा उत्साह है। रंग गुलाल के साथ ही मुखौटे लगाकर बच्चे होली के पर्व का आनंद लेते है। इसलिए बच्चों को ध्यान मे रखते हुए खास तरह के पिचकारी व रंग भी बाजार में लाए गए है। व्यापारी राकेश जैसवाल व लक्षमण चौकसे ने बताया कि बाजार अभी सजना शुरू हो गया है। हर्बल गुलाल, नैचुरल रंगों को लोग ज्यादा पसंद करते है। उनके पसंद के मुताबिक ही सामान लाए गए है। पिचकारी 20 रुपए से 100 रुपए तक के दाम में उपलब्ध है।
पिचकारी सबकी पसंद
होली के पर्व में पिचकारी की डिमांड बच्चों की होती है। बच्चों में कार्टून कैरेक्टर्स का ज्यादा क्रेज है। मोटू और पतलू, ऑगी एण्ड कॉक्रोचेस, छोटा भीम, नोबिता, डोरेमोन, शॉन द शीप, निन्जा हथौड़ी सहित कई तरह के कार्टून कैरेक्टर्स के पिचकारी उपलब्ध है। इसके अलावा पानी टैंक के डिजाइन वाले पिचकारी भी काफी पसंद किए जा रहे है।
हर्बल रंगों की रहती है डिमांड
समय के साथ लोगों की पसंद बदलती है अब लोग नैचुरल व हर्बल रंगों को ज्यादा पसंद कर रहे है। ऐसे में सुगंध वाले गुलाल व रंग की डिमांड रहती है। इसके साथ ही पानी में घोलने के लिए भी हर्बल रंगों की डिमांड ज्यादा रहती है। बाजार में हर्बल रंग भी लाए गए है।
रंग गुलाल तथा पिचकारियों से सजी दुकानें
मेंहदवानी. होलिका दहन के साथ ही रंगो का त्यौहार होली पर्व प्रारंभ हो जाता है। लोग एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। इसके बाद बच्चे युवा महिलाएं सभी रंगों में सरोबार हो जाते हैं और जमकर मस्ती होती है। पंचमी तक चलने वाले रंगोत्सव पर्व के चलते रंग गुलाल तथा पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। इस बार चाईना आइटम बाजार से गायब हो गए हैं व्यापारियों ने इस बार कोरोना वायरस के भय के चलते चाईना आइटमों से दूरियां बना ली है। होली पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जबकि 5 वीं, 8 वीं, 10 वीं तथा 12 वीं में अध्ययनरत छात्र छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं के चलते पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की बात कह रहे हैं।