
छात्रों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
अमरपुर/डिंडोरी। जनपद मुख्यालय अमरपुर स्थित अमर ज्योति विद्यालय का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हें मुन्हें छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जो सभी उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बी आर मरावी, मुख्य अतिथि विशप जेराल्ड अलमेडा एंव विशिष्ट अतिथि के रुप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए एस कुशराम उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रुप से आर के मरावी, विद्यालय के प्राचार्य, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष गजेन्द्र ठाकुर, विनय पटेल खण्ड पंचायत अधिकारी, अनबर खान, संजय सिंगौर,देव सिंह भारती, जगदीश रजक, शैलेन्द्र सिंगौर, खेमराज कछवाहा, उपेन्द्र बर्मन, देवेन्द्र मालवीय तथा विद्यालय स्टाफ, अभिभावक, पालकगण व ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया गया व आयोजित कार्यक्रम का मंच संचालन एस आर प्रजापति द्वारा किया गया।
Published on:
23 Nov 2019 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
