29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 करोड़ हिन्दुओं को जगाने के लिए खोलेंगे 1 लाख हनुमान चालीसा केन्द्र

डिंडोरी पहुंचे विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा

less than 1 minute read
Google source verification
To wake up 100 crore Hindus, 1 lakh Hanuman Chalisa centers will be opened

To wake up 100 crore Hindus, 1 lakh Hanuman Chalisa centers will be opened

डिंडोरी. देश का हिन्दू खतरे में है। हिन्दुओं का षणयंत्र पूर्वक धर्म परिवर्तन किया जा रहा है। 100 करोड़ हिंदुओं को जगाने एक लाख हनुमान चालीसा केन्द्र खोलने का लक्ष्य है। जहां साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा। हिन्दुओं का लक्ष्य राम मंदिर बनाने का था जो अब बन रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए हिन्दुओं ने संघर्ष किया है, लाठियां खाई हैं सैंकड़ों जानें गईं हैं। यह बातें जिला मुख्यालय पहुंचे राष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद् के अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा ने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने द केरला स्टोरी फिल्म को लेकर कहा कि फिल्म में वास्तविक घटना का चित्रण किया गया है। विपक्ष के बवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें बोलने का अधिकार है। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में जो घोषणा पत्र जारी किया है उसमें बजरंग दल पर बैन लगाने कहा है। इस देश के अंदर किसी भी हिन्दू संगठन पर प्रतिबंध नहीं लगनी चाहिए। देश आतंकवाद का दंश भोग रहा है कश्मीर में हिन्दुओं की हत्याएं हो रही है। मंदिर तोड़े गए हैं गौमाता को काटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ विशेष संगठनों पर प्रतिबंध लगना चाहिए। अन्तर्राष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद इकलौता संगठन है जो हिन्दू हेल्पलाइन नंबर जारी करता है। उन्होंने कहा कि कोई भी हिन्दू देश के किसी भी राज्य या शहर में समस्या में है तो हेल्पलाइन नंबर में फोन कर मदद मांग सकता है। कार्यकर्ता वहां पहुंच कर उसकी मदद करते हैं। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की ट्रेनिंग दी गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें मदद के लिए मैसेज दे सकते हैं।