28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुबई से प्राइवेट पार्ट में छिपाकर कर रहा था 25 लाख के सोने की तस्करी

डिंडोरी के युवक को सोने की तस्करी करते डीआरआई टीम ने किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डिंडोरी

•

image

Shubham Singh

•

Updated: 29 Apr 2022, 1:42 PM IST

Was smuggling gold worth 25 lakhs from Dubai by hiding in private parts

Was smuggling gold worth 25 lakhs from Dubai by hiding in private parts

डिंडोरी. डीआरआई विभाग ने वापी रेलवे स्टेशन से एक युवक को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। जिससे प्राथमिक पूछतांछ और एक्स-रे जांच के बाद गुदा मार्ग में सोना छिपाकर तस्करी कर लाने का मामला उजागर हुआ है। पकड़े गए युवक की पहचान डिंडोरी निवासी मयंक जैन के रूप में हुई है। जिसे गत् दिवस डीआरआई विभाग ने सूरत कोर्ट में पेश किया है। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में सरदार पटेल अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से होकर दुबई से सोने की तस्करी करने के संबंध में मिली सूचना के बाद वापी और सूरत की डीआरआई टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। आरोपी दो कैप्सूल प्राइवेट पार्ट में छुपा कर ले जा रहा था। डीआरआई विभाग ने ट्रेन में सफर कर रहे युवक को वापी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान डिंडोरी निवासी मयंक जैन के रूप में हुई है। वह मुंबई स्थित सोने की तस्करी सिंडिकेट के लिए काम कर रहा था। पूछताछ में मयंक ने बताया कि उसे दुबई और मुंबई के बीच की हर यात्रा के बदले 20000 रुपए मिलते थे। युवक से बरामद सोने के पेस्ट का वजन लगभग 500 ग्राम है जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है। दुबई से सोने की तस्करी मामले में डीआरआई के हत्थे चढा युवक मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले का है। डीआरडीआई की टीम आरोपी के संबंध मे और भी गहनता से जानकारी जुटा रही है। पकड़े गए आरोपी के बताए अनुसार उसे हर यात्रा के बदले अच्छे खासे पैसे मिलते थे। सूचना पर आरोपी डीआरआई टीम के हत्थे चढ़ गया।