रोग और उपचार

Increase Red Blood Cell naturally: बिना सप्लीमेंट लिए बढ़ा सकते हैं रेड ब्लड सेल्स, शरीर को तगड़ा बनाने के लिए खाएं ये 5 पोषक से भरी चीजें

How to Increase hemoglobin : शरीर में अगर रेड ब्लड सेल्स कम होने लगें तो समझ लें आपके शरीर की दुर्गति शुरू हो गई। ब्लड यानी हीमोग्लोबिन कम होना बेहद खतरनाक होता है।

2 min read
Jun 02, 2022
How to Increase hemoglobin naturally

यानी रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन नामक प्रोटीन होता है, जो फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम करता है। आरबीसी काउंट कम होने का सबसे आम लक्षण जो नजर आता है वह थकान, चक्कर आना और दिल की धड़कन बढ़ना होता है, लेकिन ये लक्षण कई गंभीर बीमारियों का संकेत दे रहा होता है।

अगर आप हमेशा ही थका, कमजोर, नींद से भरा और सांस लेने में दिक्कत महसूस करते हैं तो ये आपके रेड ब्लड सेल्स की कमी या हीमोग्लोबिन की कमी का संकेत है। इसे एनीमिया (Anemia) भी कहते हैं। एनीमिया तब होता है, जब आपकी लाल रक्त कोशिका यानी रेड ब्लड सेल्स की मात्रा खून में कम और व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ने लगती हैं। आरबीसी के कम होने से अस्थि मज्जा (Bone Marrow) से जुड़ी समस्याएं भी होने लगती हैं।

आरबीसी बढ़ाने के लिए जरूरी है आयरन
आरबीसी को बढ़ाना है तो आयरनयुक्त चीजें खानी होंगी। इसके लिए आप अनार, सेब, चुकंदर, लाल रंग वाली सब्जियां और हरी सब्जियों का सेवन बढ़ा दें। पालक और केल, चौलाई का सेवन आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करेगा। जिस भी सब्जी या फल को काटने के बाद वह काली पड़ने लगे समझ लें उसमे आयरन अधिक होता है। बैगन, सूखे मेवे जैसे कि आलूबुखारा और किशमिश, बीन्स,फलियां
खूब खाएं।

आरबीसी बढ़ाने के लिए- फोलिक एसिड युक्त चीजें भी जरूरी हैं
खाने में कुछ विटामिन बी यानी फोलिक एसिड करने से आपको शरीर में आरबीसी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। विटामिन बी कांप्लेक्स या बी-6 और बी-12 की मात्रा जरूर बढ़ा दें।
इसके लिए फर्मेंटेड यानी खमीर वाली चीजें जैसे ब्रेड, इडली, ढोकला खाएं। साबूत अनाज, गहरे पत्तेदार, हरी सब्जियां, जैसे पालक और केल, फलियां, मसूर की दाल,मटर,नट्स, डेयरी उत्पाद, जैसे दूध और पनीर, सोयाबिन, खजूर, छुहाड़ा, मुनक्का, आदि जरूर खाएं।

आरबीसी बढ़ाने के लिए- कॉपर
कॉपर एक ऐसा पोषक तत्व है, जिससे सीधे रूप से आरबीसी उत्पादन नहीं होता है, लेकिन यह आपके आरबीसी को उस आयरन तक पहुंचने में मदद कर सकता है जिसकी उन्हें आवश्यकता होती है।
हर तरह की चेरी, जामुन, शहतूत, स्ट्रॉबेरी, ब्लू बेरीज, नट्स,फलियां और तांबे के बर्तन में पानी पीने की शुरुआत कर दें।

विटामिन ए
आरबीसी बढ़ाने के लिए-विटामिन ए युक्त चीजें जैसे, गहरे रंग की पत्तेदार हरी सब्जियां, जैसे पालक और केल, शकरकंद,गाजर
लाल मिर्च, फल, जैसे तरबूज, अंगूर, और खरबूजा आदि खूब खाएं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
02 Jun 2022 11:59 am
Also Read
View All

अगली खबर