6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 Serious Diseases Risk: अब से भूलकर भी खड़े होकर कभी मत पीना पानी, वरना ये 5 गंभीर बीमारियां कर देंगी सबसे बुरा हाल

5 serious diseases risk of drinking water while standing: पानी के बिना हमारे जीवन की कल्पना मुश्किल। इसके बिना एक दिन भी रहना बहुत मुश्किल होता है। हमारे शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत गर्मियों में होती है। क्योंकि इस मौसम में गर्मी की वजह से ज्यादा प्यास लगती है। हमारे शरीर के लिए पानी जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है उसे सही तरीके से पीना। इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। कई लोगों को खड़े होकर पानी पीने की आदत (drinking water while standing) होती है। खड़े होकर पानी पीने से हमारे शरीर में कई परेशानियां हो सकती है। आज हम जानेंगे कि खड़े होकर पानी पीने से कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा होता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Jul 12, 2023

drinking_water_while_standing.jpg

Drinking water while standing

5 serious diseases risk of drinking water while standing: पानी के बिना हमारे जीवन की कल्पना मुश्किल। इसके बिना एक दिन भी रहना बहुत
मुश्किल होता है। हमारे शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत गर्मियों में होती है। क्योंकि इस मौसम में गर्मी की वजह से ज्यादा प्यास लगती है। हमारे शरीर के लिए पानी जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है उसे सही तरीके से पीना। इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। कई लोगों को खड़े होकर पानी पीने की आदत (drinking water while standing) होती है। खड़े होकर पानी पीने से हमारे शरीर में कई परेशानियां हो सकती है। आज हम जानेंगे कि खड़े होकर पानी पीने से कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा होता है।

खड़े होकर पानी पीने के 5 घातक परिणाम

किडनी के रोग kidney diseases drinking water while standing
खड़े होकर पानी पीने से हमारे शरीर को बड़ा नुकसान होता है। ऐसे करने से हम किडनी संबंधित रोग से ग्रसित हो सकते हैं। ऐसा करने से किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए हमेशा बैठकर पानी पीने की आदत डालें। साथ ही पानी को धीरे-धीरे पीएं।

जोड़ों को नुकसान joint damage due to drinking water while standing
खड़े होकर पानी पीने से किडनी के साथ-साथ हमारे जोड़ों को भी नुकसान पहुंच सकती है। साथ ही इससे अर्थराइटिस होने का भी खतरा होता है। बता दें कि खड़े होने से हमारी नसों में तनाव रहता है। इस स्थिति में पानी पीने से शरीर में प्लूइड का बैलेंस प्रभावित होता है। इससे जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है।

फेफड़ों को होता है नुकसान damage to the lungs drinking water while standing
अगर किसी को फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या है तो उसे खड़े होकर पानी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो उस समय ऑक्सीजन लेवल प्रभावित होता है। इस वजह से फेफड़ों के साथ-साथ हार्ट के हेल्थ पर भी असर पड़ता है।

पाचन संबंधी समस्या होना digestive problems due to drinking water while standing
जैसे हमलोग जानते हैं पानी पीने से हमारी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। लेकिन खड़े होकर पानी पीने से पाचन क्रिया खराब भी हो सकती है। क्योंकि खड़े होकर पानी पीने से पानी तेजी से पेट के नीचले हिस्से में पहुंच जाता है। इसके बाद यह पाचन क्रिया को प्रभावित करता है।

प्यास ना बुझना Don't quench your thirst due to drinking water while standing
डॉक्टर के अनुसार खड़े होकर पानी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से हमारी प्यास नहीं बुझती है। बार-बार पानी पीने का मन करता है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आप खड़े होकर नहीं बैठकर पानी पीजिए।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।