2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोट के बाद खून नहीं रुकता, तो ये है इस गंभीर बीमारी के संकेत

किसी तरह की चोट के बाद अगर रक्तस्त्राव जल्दी बंद नहीं होता तो यह हीमोफीलिया के लक्षण हो सकते हैं। यह दुर्लभ आनुवांशिक रोग है जो रक्त के ठीक से जमने की क्षमता को प्रभावित करता है। इसमें ब्लड क्लॉटिंग धीमे होती है। इस कारण हीमोफीलिया से ग्रसित व्यक्ति के शरीर से खून बहना बंद होने में स्वस्थ व्यक्ति से अधिक समय लगता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Jun 30, 2023

bleeding.jpg

Hemophilia Disease

किसी तरह की चोट के बाद अगर रक्तस्त्राव जल्दी बंद नहीं होता तो यह हीमोफीलिया के लक्षण हो सकते हैं। यह दुर्लभ आनुवांशिक रोग है जो रक्त के ठीक से जमने की क्षमता को प्रभावित करता है। इसमें ब्लड क्लॉटिंग धीमे होती है। इस कारण हीमोफीलिया से ग्रसित व्यक्ति के शरीर से खून बहना बंद होने में स्वस्थ व्यक्ति से अधिक समय लगता है। इस रोग में आंतरिक रक्तस्त्राव भी होता है। जानिए इस रोग से जुड़ी बातें -

यह भी पढ़ें-National Doctors Day: भारत ने विश्व को दिए हैं ये शीर्ष 5 चिकित्सा योगदान, जिसके बारे में जानकर आप करेंगे गर्व

कहा जाता शाही बीमारी
ऐसा माना जाता है कि ब्रिटेन के राजपरिवार में यह बीमारी रही है, ब्रिटेन की पूर्व महारानी विक्टोरिया इस रोग की वाहक रहीं। दरअसल, ब्लड में कुछ क्लॉटिंग कारक होते हैं जो रक्तस्राव को रोकने में मदद करते हैं। यह रोग इन्हीं क्लॉटिंग कारकों में कमी के कारण होता है।

तीन तरह के रोग
यह ब्लड में फैक्टर आठ, नौ व ग्यारह की कमी के चलते होता है। फैक्टर आठ की कमी से हीमोफीलिया ए, फैक्टर नौ की कमी से बी और फैक्टर 11 की कमी होने पर हीमोफीलिया सी रोग होता है। फैक्टर आठ की कमी वाले मामले अधिक हैं।

यह भी पढ़ें- National Doctors Day: प्राचीन भारत के पहले पांच डॉक्टर, जिन्होंने दुनिया को दिया ज्ञान

परिजन क्या करें

यदि चोट लगने पर ब्लड नहीं रुक रहा या जोड़ों में सूजन आ गई है तो डॉक्टरी परामर्श लें।
इस रोग से ग्रसित को शिशु रोग विशेषज्ञ, फिजीशियन या ऑर्थोपेडिक्स के डॉक्टरों को दिखाएं।
इनमें फिजियोथैरेपी की भी जरूरत पड़ती है।

फिजीशियन, डॉ. आलोक गुप्ता के अनुसार, बच्चे को ऐसे खेलों से दूर रखें, जिनमें चोट लगने की आशंका हो। ऐसा न करें कि बच्चे का बाहर निकलना बंद करा दें। अपनी निगरानी में बच्चों को खेलने दें। स्कूल टीचर्स को मेडिकल कंडीशन के बारे में अवश्य बताएं।

यह भी पढ़ें- आपात स्थिति में घबराएं नहीं, इस तरह दें फर्स्ट एड, बच जाएगी जान

पुरुष में होता है यह रोग
इस रोग के लिए एक्स क्रोमोसोम जिम्मेदार है। महिलाओं में दोनों एक्स क्रोमोसोम होते हैं तो उसमें यदि एक एक्स क्रोमोसोम में हीमोफीलिया का जीन है तो वह केवल कैरियर का काम करेगा। जबकि पुरुषों में एक एक्स क्रोमोसोम होता है। इस पर यदि हीमोफीलिया का जीन है तो वह रोगग्रस्त करेगा। इसके लक्षणों को पहचानें। यदि चोट लगने पर जोड़ों (कलाई, घुटने, कोहनी) पर नीलापन आ जाता है तो आंतरिक रक्तस्त्राव हो सकता है।