28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसी भी काम में नहीं दिखती अपनी गलती, कहीं ‘टिपिकल’ ताे नहीं हाे रहे आप, यहां जानिए

अक्सर लोग दूसरों की कटु-प्रशंसा के लिए 'टिपिकल' शब्द का प्रयोग करते हैं। यह शब्द आपकी सोच और विचारों से जुड़ा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Yuvraj Singh Jadon

•

Updated: 9 Oct 2018, 3:19 PM IST

This Is What A Typical Person Looks Like

किसी भी काम में नहीं दिखती अपनी गलती, कहीं 'टिपिकल' ताे नहीं हाे रहे आप, यहां जानिए

अक्सर लोग दूसरों की कटु-प्रशंसा के लिए 'टिपिकल' शब्द का प्रयोग करते हैं। यह शब्द आपकी सोच और विचारों से जुड़ा है। नीचे दिए सवालों का जवाब दीजिए और परखिए कि कहीं आप भी लोगों के लिए 'टिपिकल' तो नहीं हो?

1. क्या आलोचना करना या हर काम में सिर्फ अपनी हांकना आपकी आदत है ?
(अ) हां, अपने बारे में यह सुना है
(ब) नहीं, बिल्कुल नहीं
(स) कभी ध्यान नहीं दिया

2. कोई जब आपसे कहे कि, 'पहले मेरी सुन तो लो' तो आप झल्ला जाते हैं?
(अ) हां, अक्सर होता है
(ब) नहीं, मैं चुप हो जाता/जाती हू
(स) कभी-कभी

3. आपको लगता है कि मेरी सोच हमेशा सही होती है, मैं अपनी सोच क्याें बदलूं?
(अ) हां, ऐसा लगता है
(ब) नहीं, मुझे सच सुनना पसंद है
(स) मैंने कभी यह परख नहीं की

4. आप जब दूसरों से बात करते हैं या उनकी सुनते हैं तो मन में कोई पूर्वाग्रह होता है?
(अ) हां, अक्सर
(ब) नहीं
(स) कभी-कभी ऐसा हो जाता है

5. हमेशा सही मूल्यांकन की बजाय दूसरों को दोष देते हैं?
(अ) हां, हताशावश ऐसा होता है
(ब) नहीं, मैंं जिम्मेदारी लेता हूंं
(स) हमेशा नहीं, पर कभी-कभी

6. आपको लगता है कि आप सबसे अलग हैं?
(अ) हां, मुझे लगता है
(ब) नहीं, सहजता ज्यादा अच्छी बात है
(स) इस बारे में सोचा नहींं

7. किसी भी काम में अपनी गलती नहीं मानते?
(अ) हां, कई मामलों में ऐसा लगता है
(ब) नहीं, ऐसा नहीं है
(स) पता नहीं

आपका स्कोर
1. यदि आपने 5 (ए) अर्जित किए हैं तो इस बात में कोई संदेह नहीं कि आप टिपिकल, उलझे और विषम प्रवृत्ति के इंसान हैं जिनसे लोग दूर भागते हैं। यदि ऐसा है तो आज और अभी से अपनी सोच बदलिए और (ए) की बजाय (बी) वालों जैसी सोच बनाइए।

2. यदि आपने 5 (बी) अर्जित किए हैं तो आप खुले दिल और दिमाग वाले एक सहज इंसान है। लोग आपकी ओर खिंचे आते हैं और आपको विचारों के लिए सम्मान देते हैं। लेकिन यदि आपके अंक कम है तो आपको अपनी आदतें बदलने की जरूरत है।

3. आपने 5 (सी) अर्जित किए हैंं तो आप उलझन में हैं और आपने कभी अपने विचारों को जांचा-परखा नहीं। आपको एक राह पकड़नी होगी और वह निश्चित रूप से वह सुलझी सोच की तरफ जाने वाली राह होनी चाहिए।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल