डूंगरपुर

नदी में मिला युवक का शव, तीन बहनों ने दी मुखाग्नि

वरदा थाना क्षेत्र के आंतरी गांव की मोरन नदी में सोमवार सुबह एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला। सुबह नदी के पास से लोग गुजर रहे थे।

less than 1 minute read

डूंगरपुर। जिले के वरदा थाना क्षेत्र के आंतरी गांव की मोरन नदी में सोमवार सुबह एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला। सुबह नदी के पास से लोग गुजर रहे थे। लोगों ने पानी में शव देखा। गांव की विमला पंचाल ने शव की शिनाख्त अपने बेटे शुभम पुत्र कन्हैयालाल पंचाल के रूप में की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया व सागवाड़ा पुलिस उपाधीक्षक विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से शव का पानी से निकाला और जिला मुर्दाघर लेकर आए। मृतक के शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान थे और उनसे खून निकल रहा था।

वहीं शव के एक पैर का जूता गायब था। पुलिस हत्या के मामले में सुराग जुटाने के लिए बांसवाड़ा से एफएसएल टीम व उदयपुर से डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ अहम सबूत जुटाए। मृतक की तीन बहनें कुशल पंचाल, प्रियंका पंचाल ,मोहिनी पंचाल ने शव का कांधा दिया और श्मशान जाकर शव को मुखाग्नि दी।

Published on:
20 Feb 2023 08:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर