
शहर में ट्रिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए (फोटो- पत्रिका)
Dungarpur News: नगर परिषद डूंगरपुर ने एक और नवाचार किया है। इसी के तहत अब शहर के 40 वार्ड में कचरा एकत्रित करने के लिए सीएनजी और पेट्रोल वाहनों के ट्रिपर का इस्तेमाल होगा। इसके लिए नगर परिषद में गुरुवार को एक साथ 8 वाहनों को सभापति अमृत कलासुआ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आयुक्त प्रकाश डूडी ने बताया कि शहर के 40 वार्ड में प्रतिदिन गीला और सूखा कचरा एकत्रित करने के लिए वाहन घूमते हैं। इन वाहनों के पुराने होने के कारण परेशानी आ रही थी। वाहनों की बॉडी भी खराब हो गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए ठेकेदार को नए वाहन के माध्यम से कचरा एकत्रित करने के निर्देश दिए थे।
इसके लिए नगर परिषद में ठेकेदार की ओर से 8 नए वाहन को लगाया गया है, जिन्हें सभापति और पार्षद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपसभापति सुदर्शन जैन, भावना राव, नीलम जैन, जयेश लोधावरा, सूर्यवीर सिंह राठौड, भूपेश शर्मा, अशोक चौबीसा, राजीव चौबीसा, भानु कुमार सेवक, जीतेन्द्र भोई, जगन्नथ भोई, नरेश यादव, भरत जोशी, गौरव यादव सहित पार्षद मौजूद रहे।
शहर में 40 वार्ड में कचरा संग्रहण के लिए वाहन डीजल इंजन के लगे हुए हैं। इन वाहनों के स्थान पर प्रथम चरण में आठ वाहन नए जोड़े गए हैं। इसमें सीएनजी और पेट्रोल वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। इन वाहनों से प्रदूषण बहुत कम हो रहा है।
इससे प्रदूषण मुक्त वाहन से कचरा एकत्रित होगा। जल्द ही अन्य वाहनों को भी बदला जाएगा। इन वाहनों में स्वच्छता के गीत के लिए साउण्ड सिस्टम लगा हुआ है और वाहनों को सही समय की लोकेशन दिखाने के लिए जीपीएस सिस्टम भी लगा रखा है।
Published on:
16 Jan 2026 11:04 pm
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
