12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ बलात्कार करने का आरोपित संस्थाप्रधान गिरफ्तार

डूंगरपुर. सदर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्राओं को स्कूल बुलाकर उनके साथ छेड़छाड़ एवं बलात्कार करने के मामले में आरोपित संस्थाप्रधान को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Google source verification

नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ बलात्कार करने का आरोपित संस्थाप्रधान गिरफ्तार
– सदर थाना क्षेत्र का मामला
डूंगरपुर. सदर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्राओं को स्कूल बुलाकर उनके साथ छेड़छाड़ एवं बलात्कार करने के मामले में आरोपित संस्थाप्रधान को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में निवासरत एक नाबालिग बेटी के पिता ने 31 मई 2023 को सदर थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी सरकारी स्कूल में अध्ययनरत है। संस्थाप्रधान ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान प्रार्थी की बेटी सहित अन्य छात्राओं को पौधों में पानी डालने एवं खेलकूद के बहाने से बुलाया। संस्थाप्रधान ने बेटी को कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड करते हुए बलात्कार किया। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी संस्थाप्रधान ने अन्य छात्राओं को भी कमरे में बुलाकर उनके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छह छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट करवाते हुए न्यायालय में बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी संस्थाप्रधान रमेश कटारा को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक राकेश शर्मा, एसआई राजेन्द्रकुमार मीना, हैडकांस्टेबल महेन्द्र कुमार, कांस्टेबल मोहनपाल सिंह, लोकेन्द्र सिंह, राजेन्द्रकुमार, दिनेश, गोविंद, महिला कांस्टेबल तुलसी व साइबर सेल से राहुल त्रिवेदी शामिल थे।