12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

संस्थाप्रधान पर दो और छात्राओं ने लगाया छेड़छाड का आरोप

डूंगरपुर. सदर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के संस्थाप्रधान द्वारा स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व बलात्कर करने के मामले में कई कडिय़ां जुड़ती चली जा रही है।

Google source verification

पुलिस ने दर्ज किए छात्राओं के बयान
संस्थाप्रधान द्वारा स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार करने का मामला
डूंगरपुर. सदर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के संस्थाप्रधान द्वारा स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व बलात्कर करने के मामले में कई कडिय़ां जुड़ती चली जा रही है। मंगलवार को दो और स्कूली छात्राओं ने संस्थाप्रधान पर छेड़छाड करने का आरोप लगाया है।
पुलिस उपाधीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी संस्थाप्रधान को दो दिन पुलिस रिमाण्ड के दौरान मंगलवार को पुलिस की टीम विद्यालय पहुंंची। यहां पर दो अन्य छात्राओं ने भी संस्थाप्रधान पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने दोनों छात्राओं के बयान लिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी संस्थाप्रधान से पूछताछ की। इस पर उसने भी दोनों छात्राओं के साथ छेड़छाड करना कबूला। इस मामले में अब तक संस्थाप्रधान पर छह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व बलात्कार व दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना सामने आया है। पुलिस उपाधीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि वह छात्राओं के साथ यह काम छह माह से कर रहा था। वहीं, आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
यह था मामला
पांच मई को एक स्कूली छात्रा के पिता ने सदर थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में बताया कि स्कूल के संस्थाप्रधान ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्राओं को खेलकूद व पौधों को पानी पिलाने के बहाने से स्कूल में बुलाता था और उनके साथ बलात्कार करता था। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर छह छात्राओं का मेडिकल करवाया और न्यायालय में उनके बयान लिए। पुलिस ने आरोपी संस्थाप्रधान को शनिवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने पुलिस रिमाण्ड पर सांैपा था।