15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर

सोने के बिस्किट के साथ युवक गिरफ्तार

डूंगरपुर. बिछीवाड़ा पुलिस ने बुधवार को थाने के बाहर नाकाबंदी के दौरान एक युवक के पास से सोने का बिस्किट बरामद कर उसको गिरफ्तार किया।

Google source verification

सोने के बिस्किट के साथ युवक गिरफ्तार
डूंगरपुर. बिछीवाड़ा पुलिस ने बुधवार को थाने के बाहर नाकाबंदी के दौरान एक युवक के पास से सोने का बिस्किट बरामद कर उसको गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि पुलिस टीम की ओर से रविवार को बिछीवाड़ा थाने की समीप नाकाबंदी कर गुजरात राज्य से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक कार आई और पुलिस ने कार को रोककर अंदर बैठे युवक की तलाशी ली तो, युवक जूते के अंदर से सोने का बिस्किट मिला। उसके पास इससे संबंधित कागजात नहीं होने के कारण बिस्किट जब्त किया। साथ ही युवक वाड़ा हथाई दोवड़ा निवासी कान्तिलाल पुत्र मोगजी पाटीदार को गिरफ्तार किया। सोने के बिस्किट का वजन 103.600 ग्राम होना पाया गया। कार्रवाई में हैडकांस्टेबल शिशुपाल, कांस्टेबल राहुल व जितेंद्र शामिल थे।

पूर्व में भी की हुई कार्रवाई
पुलिस की ओर से पूर्व में भी कई कार्रवाईयां की गई। कुछ दिनों पहले सागवाड़ा पुलिस ने खडग़दा के समीप नाकाबंदी के दौरान 793.480 ग्राम सोना पकड़ा था। वहीं, बिछीवाड़ा पुलिस ने रतनपुर चैक पोस्ट पर एक कार से चांदी के जेवरात व नकदी जब्त की थी।